गिलास में खाना, कार्टन में पूड़ी-सब्जी और पलक झपकते रसगुल्ले गायब... अनंत सिंह की बेटी की शादी में ऐसा था नजारा | VIDEO

बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में भारी भीड़ उमड़ी, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Sachin Singh
Published on: 26 Nov 2026 8:03 PM IST (Updated on: 26 Nov 2026 8:03 PM IST)
गिलास में खाना, कार्टन में पूड़ी-सब्जी और पलक झपकते रसगुल्ले गायब... अनंत सिंह की बेटी की शादी में ऐसा था नजारा | VIDEO
X

Anant Singh: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है। वजह सिर्फ करोड़ों के तोहफे और शाही इंतजाम नहीं, बल्कि शादी में उमड़ी भीड़ के बीच खाने को लेकर हुई अफरा-तफरी भी है।

नदवां गांव में बुधवार को हुए इस आयोजन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कहीं मेहमान पानी पीने वाले गिलास में पूड़ी-सब्जी खाते दिख रहे हैं, तो कहीं लोग बड़े-बड़े बर्तनों से सीधे खाना निकालते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग तो खाना ले जाने के लिए गत्ते के कार्टन का इस्तेमाल करते दिखाई दिए।

प्लेटें कम पड़ीं तो गिलास और कार्टन बने सहारा

बताया जा रहा है कि अनंत सिंह ने बेटी की शादी में लोगों को खुला न्योता दिया था। यानी शादी में आने के लिए किसी खास निमंत्रण की जरूरत नहीं थी। इसके बाद नदवां गांव में लोगों का ऐसा हुजूम उमड़ा कि आयोजकों के इंतजाम भीड़ के सामने कम पड़ते नजर आए। खाने के काउंटरों पर भीड़ जमा हो गई और कई जगह प्लेटों की कमी की बात सामने आई। ऐसे में कुछ मेहमानों ने गिलास और कार्टन में ही खाना लेकर अपना काम चलाया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग बड़े बर्तनों से सब्जी निकालते और खाने के लिए आपाधापी करते भी दिख रहे हैं। मिठाई के काउंटर पर भी कमोबेश यही हाल रहा। खासकर रसगुल्लों को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक वायरल वीडियो में एक मेहमान ने हालात को बताते हुए कहा, “यहां खाना मिलना किसी जंग जीतने जैसा है।” इन वीडियो के सामने आने के बाद शादी में खाने के इंतजाम और भीड़ संभालने की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

5 से 10 किलोमीटर तक लगा जाम

शादी में आने वालों की भीड़ का असर आसपास की सड़कों पर भी देखने को मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नदवां गांव की ओर जाने वाले रास्तों पर करीब 5 से 10 किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। लोग कारों, ट्रैक्टरों और पैदल ही समारोह स्थल की तरफ पहुंच रहे थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई लोगों को अपने वाहन छोड़कर पैदल आगे बढ़ना पड़ा।

घुड़दौड़, हेलिपैड और टेंट सिटी भी रही चर्चा में

शिवांगी की शादी के इंतजाम भी किसी बड़े आयोजन से कम नहीं थे। मेहमानों के लिए विशाल पंडाल और अस्थायी रसोई तैयार की गई थी। वीआईपी मेहमानों के आने के लिए आसपास हेलिपैड की व्यवस्था की गई। शादी के कार्यक्रमों में घुड़दौड़ भी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें विजेता के लिए महिंद्रा थार एसयूवी इनाम में रखी गई थी। भारी भीड़ के कारण घुड़दौड़ को भी बीच में रोकना पड़ा और बाकी मुकाबला अगले दिन कराने की बात सामने आई।

दूल्हे को मिला करोड़ों का लैंड रोवर डिफेंडर

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी ऋषिकेश कुमार से हुई। ऋषिकेश, कमांडेंट रणविजय कुमार के बेटे हैं। उनके पास अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री है। शादी के तिलक समारोह में उन्हें सफेद रंग की लैंड रोवर डिफेंडर देने की बात सामने आई, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई गई। इसके अलावा उन्हें 100 ग्राम की सोने की चेन और 80 ग्राम का सोने का ब्रेसलेट भी मिला।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com

Sachin Singh is a media professional with 4 years of experience in the field of journalism and digital media. After completing his education at Jamia Millia Islamia Central University, he has worked with reputed media organizations such as Editor ji, ABP News and Doordarshan. Currently, Sachin Singh is working as a Content Writer with News Track, where he contributes to fast-paced digital news coverage and content creation. His areas of interest include politics, national and international affairs, and food. With experience across different formats of journalism, he focuses on producing informative, accurate, and engaging content for digital audiences.

Next Story