थार, बाइक और स्कूटी... अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ के लिए खुला इनामों का पिटारा!

Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होगी। नदवां गांव में 10 बीघे का पंडाल बनेगा और घुड़दौड़ के विजेता को थार गाड़ी इनाम में दी जाएगी।

Shalni Kumari
Published on: 4 Nov 2026 11:57 AM IST
Anant Singh Daughter Marriage
X

Anant Singh Daughter Wedding

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार में शादियां तो आपने बहुत देखी होंगी, लेकिन मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह के घर होने वाली शादी का अंदाज कुछ अलग ही होने वाला है। यहां बारात और मेहमानों के स्वागत के साथ घोड़ों की रेस भी होगी और जीतने वाले पर गाड़ियों की बारिश होगी। अनंत सिंह और नीलम देवी की बेटी शिवांगी की शादी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शादी के कार्ड से लेकर भव्य पंडाल और घुड़दौड़ प्रतियोगिता तक, इस समारोह में कई खास इंतजाम किए जा रहे हैं। नीलम देवी ने अपनी कुलदेवी मां ब्राह्मणी को शादी का पहला निमंत्रण देकर रस्मों की शुरुआत भी कर दी है। शिवांगी की शादी 25 नवंबर को पटना जिले के बाढ़ स्थित पैतृक गांव नदवां में होगी।

कुलदेवी को पहला कार्ड देकर शुरू की गईं शादी की रस्में

शिवांगी की शादी को लेकर परिवार में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में नीलम देवी ने कुलदेवी मां ब्राह्मणी के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और उन्हें शादी का पहला निमंत्रण (Wedding Invitation) दिया। नीलम देवी ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर इसका वीडियो भी साझा किया है। उन्होंने मां से शादी बिना किसी बाधा के संपन्न होने की कामना की। कुलदेवी को पहला कार्ड चढ़ाने के साथ ही शादी की पारंपरिक रस्मों (Wedding Rituals) की शुरुआत हो गई है।

10 बीघे में तैयार हो रहा भव्य पंडाल, लाखों मेहमानों की चर्चा

इस शादी में मेहमानों की संख्या को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि समारोह के लिए नदवां गांव में करीब 10 बीघे जमीन पर विशाल पंडाल (Wedding Pandal) तैयार किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के बैठने और उनके स्वागत की व्यवस्था होगी। स्थानीय लोगों के साथ अनंत सिंह के समर्थकों के भी बड़ी तादाद में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

शादी में 5 से 10 लाख तक मेहमानों के पहुंचने की चर्चा है, हालांकि मेहमानों की वास्तविक संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पंडाल को तैयार करने के लिए उत्तर प्रदेश के मऊ से टेंट और सजावट के कारीगरों को बुलाया गया है। ऐसे में शादी के आयोजन को लेकर आसपास के इलाकों में भी उत्सुकता बनी हुई है।

घुड़दौड़ में जीतने वाले को मिलेगी थार, दूसरे को बाइक

शिवांगी की शादी में सबसे ज्यादा चर्चा घुड़दौड़ प्रतियोगिता (Horse Racing Competition) को लेकर हो रही है। नीलम देवी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी है। 25 नवंबर को शादी वाले दिन ही दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक घुड़दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से नामी घोड़ों के शामिल होने की बात कही जा रही है।

प्रतियोगिता में जीतने वाले घोड़े के मालिक के लिए आकर्षक पुरस्कार (Prize) भी रखे गए हैं। पहले स्थान पर आने वाले को थार गाड़ी (Thar SUV) दी जाएगी। दूसरे स्थान पर रहने वाले को मोटरसाइकिल (Motorcycle) और तीसरे स्थान पर आने वाले को स्कूटी (Scooty) मिलेगी। यानी शादी के जश्न के बीच घोड़ों की रफ्तार भी देखने को मिलेगी और विजेताओं को बड़े इनाम भी दिए जाएंगे।

अमेरिका में रहते हैं शिवांगी के होने वाले पति ऋषिकेश कुमार

अब बात होने वाले दामाद की करें तो शिवांगी की शादी पटना जिले के बिहटा निवासी ऋषिकेश कुमार से तय हुई है। ऋषिकेश ने अमेरिका (America) से एमबीए (MBA) की पढ़ाई की है और फिलहाल वहीं नौकरी करते हैं। उनका परिवार मूल रूप से घोड़ाटाप गांव का रहने वाला है।

ऋषिकेश के पिता रणविजय सिंह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। 25 नवंबर को होने वाली इस शादी को लेकर परिवार और गांव में तैयारियां चल रही हैं।

Shalni Kumari
ABOUT THE AUTHOR

Shalni Kumari

Mail ID - skumari4bih@gmail.comskumari4bih@gmail.com
Next Story