Bihar में फिर बदले प्रशासन के चेहरे! 56 BAS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट और नई पोस्टिंग

Bihar BAS Transfer 2026: सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद पूर्णिया, सहरसा, रोहतास, मुंगेर, सारण, गया, बेगूसराय, दरभंगा, गोपालगंज, जहानाबाद, कैमूर और खगड़िया समेत कई जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। नई

Priya Singh Bisen
Published on: 30 Aug 2026 8:10 AM IST
Bihar BAS Transfer 2026
X

Bihar BAS Transfer 2026

Bihar BAS Transfer 2026: बिहार में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 56 अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश 29 अगस्त 2026 को जारी किया गया।

तबादला सूची में जिला स्तर के महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों के साथ सचिवालय के अलग-अलग विभागों में उप सचिव और संयुक्त सचिव स्तर के पद भी शामिल हैं।

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद पूर्णिया, सहरसा, रोहतास, मुंगेर, सारण, गया, बेगूसराय, दरभंगा, गोपालगंज, जहानाबाद, कैमूर और खगड़िया समेत कई जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। नई पदस्थापना के साथ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

पूर्णिया में राजीव कुमार बने DDC

तबादला सूची में पूर्णिया से जुड़ा बड़ा बदलाव सामने आया है। राजीव कुमार को पूर्णिया का उप विकास आयुक्त (DDC) सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद बनाया गया है। वहीं शंकर शरण ओमी को पूर्णिया का बन्दोबस्त पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां जिले के प्रशासनिक कामकाज में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

सहरसा में भी बदली कई अधिकारियों की जिम्मेदारी

सहरसा में सन्तन कुमार सिंह को अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है। निखिल कुमार को सहरसा का वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है। वहीं अजय कुमार को सहरसा का बन्दोबस्त पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। अजय कुमार के पास खगड़िया के बन्दोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

गोपालगंज और रोसड़ा में भी बड़ा फेरबदल

गोपालगंज में रीतु रानी को वरीय उप समाहर्ता की जिम्मेदारी दी गई है। संतोष कुमार को हथुआ, गोपालगंज का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं समस्तीपुर के रोसड़ा में पूजा कुमारी को नया अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इससे पहले रोसड़ा के एसडीओ रहे संदीप कुमार को बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, पटना में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

सचिवालय के कई विभागों में भी परिवर्तन

राज्य सरकार ने सचिवालय स्तर पर भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी हैं। राकेश कुमार को पथ निर्माण विभाग में उप सचिव, मनीष कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव और अनिल कुमार को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में उप सचिव बनाया गया है। अनिल कुमार को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी की जिम्मेदारी भी दी गई है।

वहीं, वन्दना सिन्हा को कला एवं संस्कृति विभाग में उप सचिव और सुबीर रंजन को जल संसाधन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। अमन प्रीत सिंह को आपदा प्रबंधन विभाग में उप सचिव और प्रीति सिंह को ग्रामीण कार्य विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी मिली है।

कई जिलों में अपर समाहर्ता और वरीय उप समाहर्ता बदले

अभिषेक कुमार को सारण में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है। प्रभात कुमार को मुंगेर का बन्दोबस्त पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। नवीन कुमार पाण्डेय को रोहतास में अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है।

अनु कुमार को मुजफ्फरपुर में वरीय उप समाहर्ता और प्रियंका कौशिक को औरंगाबाद में अपर समाहर्ता, विभागीय जांच बनाया गया है। अमेत विक्रम बैनामी को रोहतास का वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है।

जहानाबाद में डॉ. राज कुमार सिन्हा को जिला पंचायती राज पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं बलवीर दास को गया में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। संदीप कुमार को जहानाबाद का बन्दोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है और उनके पास अरवल के बन्दोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

कैमूर से लेकर दरभंगा तक प्रशासनिक बदलाव

चन्द्रशेखर आजाद को कैमूर में अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी बनाया गया है। नैमिष कुमार को झंझारपुर, मधुबनी में भूमि सुधार उप समाहर्ता नियुक्त किया गया है। पुष्पेश कुमार को खगड़िया में अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी और रोहित कुमार को दरभंगा में अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

राजीव रोशन को बेगूसराय में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी और निधि राज को पश्चिम चंपारण में वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है। संजीत कुमार को सुपौल सदर में भूमि सुधार उप समाहर्ता और धीरेन्द्र कुमार को गन्ना उद्योग विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है। अभिराम कुमार को मोतिहारी सदर का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है।

CM सचिवालय में भी अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

सचिवालय में राकेश गुप्ता को ग्रामीण विकास विभाग में संयुक्त सचिव, विजय कुमार पाण्डेय को शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव और सुभाष चन्द्र मंडल को गृह विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। अमित कुमार को लघु जल संसाधन विभाग में उप सचिव और अनिल कुमार दास को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

तरणिजा को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग में उप सचिव बनाया गया है। सत्यम सहाय और कुमार ओमकेश्वर को मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई पदस्थापना पर तुरंत देना होगा योगदान

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशनुसार, जिन अधिकारियों का किसी दूसरे स्थान पर तबादला नहीं किया गया है, उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देना होगा। वहीं स्थानांतरित अधिकारियों को अलग से यात्रा वक़्त लिए बिना अपनी नई पदस्थापना वाली जगह पर जाकर योगदान और प्रभार ग्रहण करना होगा। इसकी सूचना सामान्य प्रशासन विभाग को भी देनी होगी।

इसके अलावा वरीय उप समाहर्ता और अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर भेजे गए अधिकारियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत संबंधित क्षेत्र में कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां भी प्रदान की गई हैं।

बिहार सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब इन जिलों और विभागों में नई जिम्मेदारियों के साथ प्रशासनिक कामकाज आगे बढ़ेगा।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story