बिहार में ग्राम कचरही सचिवों का मानदेय बढ़ा, कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला

Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट मीटिंग में बड़ा फैसला।

Sonal Verma
Published on: 2 Sept 2025 12:04 PM IST (Updated on: 2 Sept 2025 1:40 PM IST)
Bihar Cabinet Meeting
X

Bihar Cabinet Meeting

Bihar Cabinet Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक सम्पंन हुई। इस बैठक में कई मुद्दों पर बात की गई और कई अहम फैसले लिए गये जिसमें सबसे खास रहा ग्राम कचहरी सचिवों के मानदेय का निर्णय। बैठक में ग्राम कचहरी सचिवों के मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया गया है, जिसके अनुसार, अब ग्राम कचहरी सचिवों को 9000 रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। इस कैबिनेट मीटिंग में 49 एजेंडों पर मुहर लगायी गई।

कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और आर्थिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इसके बाद कैबिनेट ने उन योजनाओं पर अपनी मुहर लगायी जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके साथ सभी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेगी धनराशि

बिहार कैबिनेट बैठक में महिलाओं के स्वरोजगार जुड़े मामले पर भी अहम फैसला किया गया है। बैठक में 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत अब महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रूपये दिये जाने के फैसले पर सरकार ने मुहर लगा दी है। सरकार ने यह भी घोषणा की है कि सितंबर महीने से ही महिलाओं के बैंक खातों में राशि का ट्रांसफर शुरू कर दिया जाएगा। योजना के तहत यह प्रावधान भी किया गया है कि रोजगार शुरू करने के छह महीने बाद महिलाओं के काम का आकलन किया जाएगा। यदि आगे निवेश की आवश्यकता होगी तो उन्हें दो लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।

मिलेगी सरकारी नौकरी

सरकारी नौकरी को लेकर किए गए अपने वादे को ध्यान में रखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत नव स्वीकृत 40 आवासीय विद्यालयों में 10 + 2 के नए शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक 1800 पदों के सृजन को स्वीकृति दे दी है। वहीं कला, संस्कृति एवं युवा विभाग में 25 पदों के सृजन की स्वीकृति प्रदान की गई है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Sonal Verma
ABOUT THE AUTHOR

Sonal Verma

Former Content Writer Mail ID - discoversonal@gmail.comdiscoversonal@gmail.com

Sonal Verma is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story