×

Bihar News : अभी-अभी महाबोधि मंदिर में फायरिंग, गोली लगने से एक पुलिसकर्मी की मौत, बढ़ाई गई सुरक्षा-व्‍यवस्‍था

Firing in Bihar Mahabodhi Temple: बिहार के बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर परिसर में 25 अगस्त को गोलीबारी हुई। मंदिर परिसर में तैनात एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई है। मंदिर की घेराबंदी कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Aman Kumar Singh
Published on: 25 Aug 2023 11:22 AM GMT (Updated on: 25 Aug 2023 11:33 AM GMT)
Bihar News : अभी-अभी महाबोधि मंदिर में फायरिंग, गोली लगने से एक पुलिसकर्मी की मौत, बढ़ाई गई सुरक्षा-व्‍यवस्‍था
X
Firing in Bihar Mahabodhi Temple (Social Media)

Bihar News: बिहार के बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर (Mahabodhi Temple) परिसर में शुक्रवार (25 अगस्त) को गोलीबारी की घटना हुई। इस गोलीकांड में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। एहतियातन महाबोधि मंदिर के चारों तरफ घेराबंदी कर सुरक्षा-व्यवस्था और बढ़ा दी गई है।

गया के महाबोधि मंदिर में गोली लगने से जिस पुलिसकर्मी की मौत हुई है उसकी पहचान सत्येंद्र यादव (45 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र यादव को 3 गोलियां लगीं हैं। गोली किसने चलाई? पुलिस-प्रशासन को इस संबंध में कोई सूचना नहीं है।

पर्यटकों-पत्रकारों के प्रवेश पर रोक

गोलीबारी की घटना के बाद महाबोधि मंदिर (Firing at Mahabodhi Temple) के चारों तरफ घेराबंदी कर सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। आम पर्यटकों और पत्रकारों के भी मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

क्या कहना है पुलिस का?

फायरिंग के संबंध में गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती (SSP Ashish Bharti, Gaya) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की। जिसमें बताया गया है कि, 'महाबोधि मंदिर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद वहां सुरक्षा में तैनात सभी जवान सतर्क हो गए। महाबोधि मंदिर परिसर में जांच-पड़ताल के दौरान एक जवान को खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देखा गया था। एसएसपी ने बताया कि, शुरुआती जानकारी में मृतक जवान की पहचान सत्येंद्र यादव के तौर पर हुई, जो गलत है। मृतक जवान का नाम अमरजीत यादव है।'
पटना से आ रही FSL टीम

गया के SSP आशीष भारती ने महाबोधि मंदिर में गोलीबारी का कारण स्पष्ट नहीं किया। जांच के लिए राजधानी पटना से FSL टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। स्थानीय पुलिस भी अपने स्तर से इसकी जांच- पड़ताल में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिलहाल मृतक का शव और सरकारी कार्बाइन घटनास्थल पर ही पड़ा है। उम्मीद है पटना से टीम आने के बाद शव को उठाया जाए।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story