Bihar MLC Election 2026 : भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

भाजपा ने शुक्रवार को अपने 4 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। पार्टी मुख्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय

Alakha Singh
Published on: 5 Jun 2026 9:18 PM IST (Updated on: 5 Jun 2026 10:07 PM IST)
bjp
X

bjp

Bihar MLC Election 2026 : बिहार विधानपरिषद की 9 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। भाजपा की इस सूची में 4 प्रत्याशियों के नामों का आधिकारिक ऐलान किया गया है। इनमें भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नाम पहले नंबर है। दूसरे नंबर पर डाॅ संजय मयूख, तीसरे नंबर पर अनिल कुमार ठाकुर और चैथा नाम शीला पंडित का है।

आपको बता दें कि बिहार में सहयोगी दलों के साथ भाजपा ने सीट बटवारे का फाॅर्मूले तय किया था जिसमें भाजपा के खाते में 5 सीटें और जदयू के खाते मे 3 सीटें आई थीं। वहीं यह बात भाी थी कि अन्य सहयोगी दलों को भाजपा अपने कोटे से सीट देगी। इस प्रकार भाजपा ने शुक्रवार को अपने 4 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इस संबंध में पार्टी मुख्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार प्रदेश में होने वाले विधानपरिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। यह विज्ञप्ति राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी की गई है।

नीतीश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर भी जनता दल यूनाइटेड की ओर से अपना प्रत्याशी उतारा जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, जदयू पहले 4 सीटों की मांग कर रहा था, लेकिन उसे तीन सीटें ही दी गई और नीतीश कुमार की खाली सीट भी उसे मिल जाएगी।

नौ में से 8 सीटें जीतेगा एनडीए, गठबंधन को मिलने की संभावना

भाजपा और उसके सहयोगी दलों की मजबूत स्थिति को देखते हुए यह पूरी तरह से साफ माना जा रहा है कि 9 सीटों में से 8 सीटें गठबंधन के खाते में जाएंगी। वहीं गठबंधन भी एक सीट पर जीत हासिल कर सकता है।

पवन सिंह को पार्टी ने दिया इनाम

पवन सिंह ने दो साल पहले ही भाजपा को ज्वाॅइन किया था। पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में जोरदार प्रचार किया था। परिणाम स्वरूप पार्टी का प्रर्दशन भी बहुत अच्छा रहा था, इसी को लेकर पार्टी ने पवन सिंह को इनाम के तौर पर विधानपरिषद भेजने का ऐलान किया है।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

Alakha Singh is a journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story