Bihar में 8 सीटों पर MLC चुनाव का बड़ा ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और किस तारीख को आएगा रिजल्ट

Bihar MLC Election 2026: चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 29 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

Priya Singh Bisen
Published on: 22 Sept 2026 12:00 PM IST
Bihar MLC Election 2026
X

Bihar MLC Election 2026

Bihar MLC Election 2026: बिहार (Bihar) में विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद (Bihar Legislative Council) की 8 सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है। इन सीटों में 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (Teachers Constituency) और 4 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (Graduates Constituency) शामिल हैं। चुनाव आयोग (Election Commission) ने इन सीटों पर चुनाव को लेकर जरूरी तारीखों की घोषणा कर दी है। इन सभी आठ सीटों का कार्यकाल 11 नवंबर 2026 को पूरा हो रहा है।

29 सितंबर से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया

चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 29 सितंबर को अधिसूचना (Election Notification) जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर तय की गई है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 23 अक्टूबर को मतदान (Voting) होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना (Counting) के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

इन 8 सीटों पर होना है चुनाव

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों में पटना, तिरहुत, दरभंगा और कोसी शामिल हैं। वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटें पटना, सारण, तिरहुत और दरभंगा हैं। इन आठ सीटों पर अलग-अलग दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। इन चुनावों में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज (Jan Suraaj) भी मैदान में उतर रही है।

पटना शिक्षक सीट से प्रोफेसर नवल किशोर यादव बीजेपी, दरभंगा शिक्षक से डॉ. मदनमोहन झा कांग्रेस, सारण शिक्षक से आफाक अहमद निर्दलीय और तिरहुत शिक्षक से संजय कुमार सिंह भाकपा से जुड़े हैं। वहीं पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार जेडीयू, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार निर्दलीय, कोसी स्नातक से नवल किशोर यादव बीजेपी और तिरहुत स्नातक से बंशीधर ब्रजवासी निर्दलीय हैं।

प्रशांत किशोर ने 5 उम्मीदवार उतारे

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) पहले ही 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुके हैं। दरभंगा शिक्षक सीट से एसपी राय, दरभंगा स्नातक से रवींद्र यादव, सारण शिक्षक से अफाक अहमद, पटना शिक्षक से दिव्या ज्योति और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन को उम्मीदवार बनाया गया है।

पटना स्नातक सीट पर खास नजर

इन आठ सीटों में पटना स्नातक सीट (Patna Graduates Constituency) सबसे ज्यादा चर्चा में है। यहां फिलहाल जेडीयू के नीरज कुमार एमएलसी हैं। जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने डॉ. अनुज को समर्थन दिया है और उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी की बात सामने आई है।

इस सीट को लेकर अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच बयानबाजी भी हो चुकी है। अनंत सिंह ने कहा है कि नीरज कुमार जितना दम है लगा लें। उन्होंने दावा किया है कि हर हाल में डॉ. अनुज की जीत होगी। अब नजर 23 अक्टूबर की वोटिंग और 27 अक्टूबर को आने वाले नतीजों पर रहेगी।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story