Bihar NDA में होने वाला है बड़ा खेल? 10 जुलाई को सम्राट चौधरी ने बुलाई 'मेगा बैठक', नीतीश कुमार भी होंगे शामिल

Bihar NDA Meeting 2026: बैठक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे।

Priya Singh Bisen
Published on: 7 July 2026 6:14 PM IST (Updated on: 7 July 2026 6:14 PM IST)
Bihar NDA Meeting
X

Bihar NDA Meeting

Bihar NDA Meeting 2026: बिहार की राजनीति में आने वाले कुछ ही दिनों में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। राज्य में सरकार और संगठन के बीच बेहतर तरीके से समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 10 जुलाई को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। पटना स्थित लोक सेवक आवास में आयोजित होने वाली इस महा बैठक में NDA के सभी सहयोगी दलों के जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय नेतृत्व और राज्य सरकार के मंत्री सम्मिलित होंगे। बैठक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे।

राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को लेकर चर्चा काफी तेज है। इसे लेकर ऐसा माना जा रहा है कि यह सिर्फ संगठनात्मक समीक्षा बैठक नहीं होगी, बल्कि सरकार की कार्यशैली, संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी गंभीर मंथन किया जाएगा।

सरकार और संगठन के बीच समन्वय पर रहेगा फोकस

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक का सबसे बड़ा उद्देश्य सरकार और संगठन के बीच बेहतर मेलजोल स्थापित करना है। बैठक में जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेताओं से सीधे फीडबैक लिया जाएगा। इस बीच सरकार यह जानने की कोशिश करेगी कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा आम जनता तक किस स्तर तक पहुंच रहा है और जमीनी स्तर पर किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक में जिला अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति, संगठन की सक्रियता और जनता की अपेक्षाओं से भी नेतृत्व को अवगत कराने का मौक़ा मिलेगा। माना जा रहा है कि इसी फीडबैक के आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

नीतीश कुमार की मौजूदगी से बढ़ी बैठक की अहमियत

बता दे, इस बैठक की सबसे बड़ी और अहम चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी को लेकर है। सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार का एक ही मंच पर मौजूद होना राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे गठबंधन के अंदर एकजुटता का संदेश देने के प्रयास के तौर पर देखी जा रही है।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी (BJP), जनता दल (यूनाइटेड) (JDU), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) समेत NDA के सभी प्रमुख सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। इसे लेकर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि गठबंधन के सभी दलों की संयुक्त हिस्सेदारी आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण संकेत दे सकती है।

संजय झा ने बताया बैठक का एजेंडा

JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने मीडिया से बातचीत में बैठक के मुख्य उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार रूप से समीक्षा की जाएगी। साथ ही NDA के सभी सहयोगी दलों के बीच बेहतर तरीके से समन्वय स्थापित करने और संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाने पर खास जोर रहेगा।

संजय झा के मुताबिक, सरकार चाहती है कि संगठन और प्रशासन मिलकर काम करें ताकि योजनाओं का फायदा अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। इसी के साथ बैठक में भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों और संगठनात्मक तैयारियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

जिला अध्यक्षों से सीधे संवाद करेंगे CM

बैठक की एक बड़ी खासियत यह भी है कि इसमें सिर्फ बड़े नेताओं तक चर्चा सीमित नहीं रहेगी। बलिक, NDA के सभी सहयोगी दलों के जिला अध्यक्षों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी स्वयं जिला स्तर के पदाधिकारियों से सीधे संवाद करेंगे और विभिन्न जिलों से जुड़े मुद्दों, संगठन की स्थिति तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेंगे।

इसे लेकर सरकार का मानना है कि जिला स्तर से मिलने वाला फीडबैक नीतियों को और ज्यादा प्रभावी बनाने में सहायता करेगा। इसके साथ ही संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर भी विस्तार से चर्चा होगी।

क्यों महत्वपूर्ण मानी जा रही है यह बैठक?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बैठक बिहार की मौजूदा राजनीति के लिहाज से बहुत आवश्यक है। बीते कुछ महीनों में सरकार की कार्यशैली, योजनाओं की निगरानी और संगठन की भूमिका को लेकर निरंतर चर्चाएं होती रही हैं। ऐसे में जिला स्तर से सीधे सुझाव लेकर सरकार अपनी कार्यप्रणाली को और मजबूत करना चाहती है।

इसके अलावा, होने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भी यह बैठक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर बैठक का एजेंडा सरकार और संगठन के बीच बेहतर तरीके से समन्वय, विकास कार्यों की समीक्षा और जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तक सीमित बताया गया है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस मंच से भविष्य की चुनावी रणनीति और गठबंधन की दिशा को लेकर भी अहम और बड़े संकेत मिल सकते हैं।

10 जुलाई को होने वाली यह मेगा बैठक बिहार NDA के लिए संगठनात्मक रूप से मजबूती, राजनीतिक एकजुटता और शासन व्यवस्था की समीक्षा का बड़ा मंच साबित हो सकती है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बैठक के बाद गठबंधन की तरफ से कौन से बड़े और महत्वपूर्ण फैसले और संदेश सामने आते हैं।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story