बिहार में नहीं थम रहा छेड़खानी का सिलसिला! अब सारण में युवती के साथ बदसलूकी

Bihar Crime News: बिहार में युवती से छेड़खानी और मारपीट का एक और मामला सामने आया है। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

Newstrack Network
Published on: 25 Sept 2026 3:47 PM IST
बिहार में नहीं थम रहा छेड़खानी का सिलसिला! अब सारण में युवती के साथ बदसलूकी
X

social media image

Bihar Crime News: बिहार में लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी और अभद्रता से जुड़े मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पहले जमुई, फिर समस्तीपुर, बांका और अब सारण से भी युवती के साथ छेड़खानी के प्रयास और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

सुनसान जगह ले जाने का आरोप

रिपोर्ट्स के अनुसार, 21 सितंबर की शाम करीब सात बजे महुली गांव की रहने वाली युवती दूध लेने के लिए अपने घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में महुली गांव निवासी विकास ठाकुर ने उसे सुनसान जगह अकेला देखा। जिसके बाद वह कथित तौर पर पीड़िता का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास करने लगा। युवती का आरोप है कि उस समय घटनास्थल पर विकास के साथ विशाल सहनी और गंगोई गांव निवासी अनूप कुमार सिंह भी मौजूद थे।

पीड़िता के अनुसार, तीनों उसे धक्का देकर सुनसान जगह की ओर ले जाने लगे और उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो विकास ठाकुर ने कथित तौर पर हाथ में पहने कड़े से उसके सिर पर वार कर दिया, जिस कारण युवती घायल हो गई। इसके बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए।

शिकायत करने पर मारपीट का आरोप

युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज आरोप लगाया है कि वह घटना के बाद विकास ठाकुर के घर गई थी। जहां उसकी मां सरोज देवी को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पीड़िता का आरोप है कि वहां उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के बाद भगा दिया गया। युवती ने यह भी कहा कि आरोपी विकास ठाकुर उसे स्कूल में भी परेशान करता है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़िता की शिकायत के आधार पर तरैया थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े आरोपों, नामजद लोगों की भूमिका और घटनास्थल से संबंधित तथ्यों की जांच कर रही है। हालांकि प्राथमिकी में लगाए गये आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

आखिर कब थमेगा बदसलूकी का सिलसिला

वहीं इन तमाम घटनाओं के बाद बड़ा सवाल यह है कि बिहार में आखिर कब तक लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी और बदसलूकी करने जैसी घटनाएं सामने आती रहेंगी। जमुई, समस्तीपुर, बांका के बाद अब सारण में हुए युवती के साथ छेड़खानी के मामले ने प्रशासन पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई चुनौतियां सामने हैं।

तरैया में दर्ज प्राथमिकी के बाद स्थानीय स्तर पर युवतियों की सुरक्षा को लेकर चर्चा बढ़ा दी है। हालांकि, तरैया मामले में प्राथमिकी में लगाए गये आरोपों की वास्तविक स्थिति पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story