सीएम सम्राट चौधरी ने स्टीमर से किया पटना के छठ घाटों का दौरा, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में नासरीगंज घाट से गायघाट तक स्टीमर से छठ घाटों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।

Newstrack Network
Published on: 15 Nov 2026 7:11 PM IST
सीएम सम्राट चौधरी ने स्टीमर से किया पटना के छठ घाटों का दौरा, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं
X

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को छठ महापर्व के अवसर पर पटना के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया। उन्होंने दानापुर के नासरीगंज घाट से गायघाट तक स्टीमर के जरिए गंगा नदी के घाटों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छठव्रतियों और राज्यवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अस्ताचलगामी भगवान भास्कर से राज्यवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं ने हाथ उठाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

छठव्रतियों की सुविधाओं और सुरक्षा के लिए प्रशासन ने किए इंतजाम

मुख्यमंत्री छठव्रतियों की सुविधाओं को लेकर लगातार छठ घाटों का भ्रमण करते रहे हैं। उनके निर्देश पर घाटों पर व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक प्रयास किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूरे प्रदेश के लोगों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।


भ्रमण के दौरान ये लोग रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, सांसद रविशंकर प्रसाद, सांसद डॉ. भीम सिंह, विधायक श्याम रजक, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव पंकज कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार पाल, पटना प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार, ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव और मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह मौजूद रहे।

इसके अलावा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अनिमेष पराशर, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव नवीन कुमार, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेन्द्र राणा सहित अन्य वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story