जन्मदिन पर सम्राट चौधरी को वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं, जताया आभार

Bihar News: जन्मदिन पर लोक सेवक आवास में सम्राट चौधरी को वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं, जानिए उन्होंने पोस्ट में क्या कहा।

Newstrack Network
Published on: 16 Nov 2026 8:41 PM IST
जन्मदिन पर सम्राट चौधरी को वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं, जताया आभार
X

Bihar News: जन्मदिन के अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास पर वरिष्ठ नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी शुभकामनाएं और स्नेह प्राप्त किया। इस दौरान मिले आत्मीय स्वागत और बधाइयों से वह अभिभूत नजर आए।

सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर सभी का आभार जताया। उन्होंने लिखा कि सभी का अपार स्नेह, विश्वास और अपनत्व उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। यही उन्हें बिहार की जनता की सेवा और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से काम करने की ऊर्जा और प्रेरणा देता है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित सभी शुभचिंतकों का प्रेम, स्नेह और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story