TRENDING TAGS :
कब दूल्हा बनेंगे चिराग पासवान? जवाब सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Chirag Paswan Birthday: चिराग पासवान के जन्मदिन पर एक बार फिर उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया। केंद्रीय मंत्री ने मुस्कुराते हुए बताया कि फिलहाल उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता क्या है।
Chirag Paswan Birthday
Chirag Paswan Birthday: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) की शादी कब होगी? यह सवाल उनसे अक्सर पूछा जाता है, लेकिन हर बार वह अपनी राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देने की बात कहकर जवाब टाल देते हैं। जन्मदिन के मौके पर एक बार फिर उनसे शादी को लेकर सवाल हुआ। इस पर चिराग मुस्कुराए और साफ कर दिया कि फिलहाल उनके लिए नेता का अस्तित्व और व्यक्तित्व विस्तार के साथ हाजीपुर की जनता का आशीर्वाद सबसे ज्यादा मायने रखता है।
पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया जन्मदिन
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपना जन्मदिन पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच मनाया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यालय में जश्न मनाया गया और खुशी में पटाखे भी फोड़े गए। जन्मदिन समारोह के बाद चिराग ने मीडिया से बातचीत की और कई सवालों के जवाब दिए।
पिता रामविलास पासवान को याद कर हुए भावुक
अपने जन्मदिन पर चिराग पासवान पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पिता की कमी हमेशा महसूस होती है। समय कितना भी बीत जाए, बचपन में उनके साथ जन्मदिन मनाने की यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी।
चिराग ने इस मौके पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं की ओर से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिलने पर धन्यवाद दिया।
शादी के सवाल पर चिराग ने क्या कहा?
मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान से एक बार फिर उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर वह मुस्कुराए और कहा कि फिलहाल उनके नेता का अस्तित्व और व्यक्तित्व विस्तार उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही हाजीपुर की जनता का आशीर्वाद और उनकी चिंताएं भी उनके लिए सबसे अहम हैं।
चिराग ने इस सवाल पर इससे ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया। उनके जवाब से एक बार फिर साफ हुआ कि वह अभी अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों को ही प्राथमिकता दे रहे हैं।
युवाओं के साथ खड़े रहने का किया वादा
चिराग पासवान ने युवाओं के मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वह हमेशा युवाओं को प्रेरित करने और उनसे सीधे संवाद करने की कोशिश करते रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवाओं के सुख-दुख, सुझाव, चिंताओं और परेशानियों में वह मजबूती से उनके साथ खड़े रहेंगे।


