Shweta Gupta पहली बार बनीं बिहार सरकार में मंत्री, क्यों हो रही इनकी सबसे ज्यादा चर्चा? जानें पूरा प्रोफइल

Bihar New Minister Shweta Gupta: इस कैबिनेट विस्तार में कई नए चेहरों को पहली बार मौका मिला, जिनमें इस वक़्त सबसे अधिक चर्चा JDU विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता को लेकर रही।

Priya Singh Bisen
Published on: 7 May 2026 1:44 PM IST (Updated on: 7 May 2026 1:45 PM IST)
Bihar New Minister Shweta Gupta
X

Bihar New Minister Shweta Gupta

Bihar New Minister Shweta Gupta: बिहार की राजनीति में आज 7 मई 2026 यानी गुरुवार को बड़ा दिन रहा। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुए शानदार समारोह में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री नितीश कुमार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में 32 नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस कैबिनेट विस्तार में कई नए चेहरों को पहली बार मौका मिला, जिनमें इस वक़्त सबसे अधिक चर्चा JDU विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता को लेकर रही।

पहली बार मंत्री बनीं डॉ. श्वेता गुप्ता

शिवहर विधानसभा सीट से विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता को पहली बार बिहार सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजनीति और चिकित्सा दोनों क्षेत्रों में काफी सक्रिय रहने वाली श्वेता गुप्ता को JDU का उभरता हुआ चेहरा माना जा रहा है। पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए 2025 विधानसभा चुनाव में शिवहर सीट से मैदान में उतारा था और उन्होंने शानदार जीत दर्ज की।

डॉ. श्वेता गुप्ता मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले की निवासी हैं। पेशे से डॉक्टर श्वेता गुप्ता ने मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) तक पढ़ाई की है। राजनीति में आने से पहले वह सामाजिक और स्वास्थ्य सेवाओं से भी जुड़ी रही हैं। सबसे विशेष बात यह है कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है, जिसे लेकर JDU उन्हें एक साफ-सुथरी छवि वाले नेता के रूप में पेश कर रही है।

BJP से भी रहा है जुड़ाव

राजनीतिक सफर की बात करें तो JDU में शामिल होने से पहले श्वेता गुप्ता का संबंध BJP से भी रहा है। हालांकि बाद में उन्होंने JDU का दामन थामा और पार्टी में तेजी से अपनी पहचान बनाई। शिवहर सीट पर उन्हें मौका देने के लिए JDU ने चेतन आनंद को औरंगाबाद के नबीनगर सीट पर भेज दिया था।

साल 2025 के विधानसभा चुनाव में डॉ. श्वेता गुप्ता ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार नवनीत कुमार को लगभग 31,398 वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। उनकी इस जीत को JDU की बड़ी रणनीतिक सफलता माना गया था।

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं श्वेता गुप्ता

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, डॉ. श्वेता गुप्ता लगभग 28.4 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। इनमें लगभग 6.6 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 21.8 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। उनकी सालाना आय तकरीबन 74.4 लाख रुपये है, जबकि उन पर करीब 4.1 करोड़ रुपये की देनदारी भी है।

कैबिनेट विस्तार में कई नए चेहरे हुए शामिल ?

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में BJP और JDU दोनों ने नए और युवा चेहरों को प्राथमिकता दी है। भारतीय जनता पार्टी ने कोटे से 15 और JDU कोटे से 13 मंत्रियों को स्थान मिला है। इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से संजय सिंह और संजय पासवान, HAM से संतोष सुमन और RLM से दीपक प्रकाश को भी मंत्री बनाया गया है।

JDU कोटे से मंत्री बनने वालों में निशांत कुमार, श्रवण कुमार और मदन सहनी जैसे नाम भी शामिल हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कैबिनेट विस्तार बिहार की आगामी राजनीतिक रणनीति और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर किया गया है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story