नीतीश के बेटे के लिए जून बनेगा 'टर्निंग प्वाइंट'! NDA विस्तार के बीच निशांत कुमार का आने वाला है ये 'बड़ा फैसला'

Bihar politics 2026: निशांत ने राजनीति में कदम तो रख दिया है, लेकिन फिलहाल किसी सरकारी पद से दूरी बनाए रखने का निर्णय कर सभी को हैरान कर दिया है।

Priya Singh Bisen
Published on: 24 April 2026 12:21 PM IST (Updated on: 24 April 2026 12:21 PM IST)
Bihar politics 2026
X

Bihar politics 2026

Bihar politics 2026: बिहार की सियासत में इन दिनों सबसे ज़बरदस्त चर्चा नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर हो रही है। निशांत ने राजनीति में कदम तो रख दिया है, लेकिन फिलहाल किसी सरकारी पद से दूरी बनाए रखने का निर्णय कर सभी को हैरान कर दिया है। अब उनकी राजनीति की दिशा आगामी महीने जून में तय होगी, यानी वे सत्ता का हिस्सा बनेंगे या संगठन में बड़ी भूमिका निभाएंगे?... इसे लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।

मई में शुरू होगी बिहार यात्रा, यहां से होगी रणनीतिक शुरुआत

निशांत कुमार 3 मई से बिहार की राज्यव्यापी यात्रा पर निकल रहे हैं, जिसकी शुरुआत पश्चिमी चंपारण से होगी। आपको याद दिलाते हुए बता दे कि यह वही इलाका है, जहां से नीतीश कुमार ने अपनी कई बड़ी और महत्वपूर्ण यात्राएं शुरू की थीं। ऐसे में चंपारण से शुरुआत को केवल संयोग नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति के रूप में भी देखी जा रही है।


राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह कदम निशांत के 'ग्राउंड कनेक्शन' को और भी मजबूत करने और खुद को एक जमीनी नेता के रूप में स्थापित करने का बड़ा प्रयास है। वे इस यात्रा के दौरान पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे।

'पावर से पहले ग्राउंड' - निशांत का नया फॉर्मूला

इस यात्रा की सबसे विशेष बात यह है कि निशांत किसी बड़े पदाधिकारी के तौर पर नहीं, बल्कि एक साधारण JDU कार्यकर्ता के रूप में लोगों के बीच जाएंगे। उनका फोकस संगठन को समझने और मजबूत करने पर है।


जानकारी के मुताबिक, यह यात्रा 3-4 महीने तक चल सकती है। इस दौरान वे राज्य के विभिन्न भागों में जाकर संगठन की वास्तविक स्थिति का आकलन करेंगे। यही कारण है कि इस यात्रा को 'पावर से पहले ग्राउंड तैयार करने' की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

पिता के मॉडल पर चलने का पूरा प्रयास


निशांत कुमार अपने पिता के राजनीतिक मॉडल को ही आगे बढ़ाने का प्रयास में जुटे हुए हैं। नीतीश कुमार ने लंबे वक़्त तक यात्राओं के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित किया और अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की। अब निशांत भी उसी रास्ते पर चलते दिख रहे हैं।

चंपारण से शुरुआत को गांधीवादी राजनीति और विकास मॉडल के प्रतीक के तौर पर भी देखा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि निशांत इस मॉडल को '2.0 वर्जन' में पेश करना चाहते हैं।

जून में हो सकता है ये बड़ा फैसला

राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा चलम रही है कि जून महीना निशांत कुमार के लिए निर्णायक साबित होगा। बिहार में विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव होने हैं, जिनमें से 3 सीटें JDU के खाते में आ सकती हैं।

इसे लेकर यह भी संभावना जताई जा रही है कि इन सीटों में से एक पर निशांत कुमार को MLC बनाया जा सकता है। और अगर ऐसा होता है, तो इसके बाद वे खुद तय करेंगे कि सरकार में कोई जिम्मेदारी लें या संगठन में सक्रिय भूमिका निभाएं।

सत्ता से दूरी, संगठन पर फोकस


निशांत कुमार ने फिलहाल किसी भी सरकारी पद को लेने से साफ मना कर दिया है। यहां तक कि उन्हें डिप्टी CM बनाए जाने की चर्चाएं भी सामने आई थीं, लेकिन उन्होंने इसे भी स्वीकार नहीं किया। बता दे, यह उनका व्यक्तिगत फैसला है। वे पहले खुद को राजनीति के लिए पूरी तरह तैयार करना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने संगठन को प्राथमिकता दी है। उनका मानना है कि मजबूत जनाधार ही असली ताकत है।

NDA सरकार में भी हलचल तेज

दूसरी तरफ बिहार में NDA सरकार के गठन के बाद कैबिनेट विस्तार को लेकर भी हलचल तेज हो गई है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी सरकार में फिलहाल सीमित मंत्री हैं, जबकि राज्य में अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार, 4 से 10 मई के बीच मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। इसमें भाजपा और JDU को लगभग बराबर हिस्सेदारी मिलने की संभावना है, जबकि सहयोगी दलों को भी प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

इन सब के बीच क्या है राजनीतिक संदेश?

निशांत कुमार का यह पूरा कदम स्पष्ट संकेत दे रहा है कि वे जल्दबाजी में सत्ता नहीं, बल्कि मजबूत राजनीतिक जमीनी पकड़ स्थापित करना चाहते हैं। यह रणनीति उन्हें भविष्य में एक मजबूत नेता के तौर पर परिचय करा सकता है।

इसे लेकर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि निशांत अपनी यात्रा के माध्यम से संगठन और जनता के बीच मजबूत पकड़ बना लेते हैं, तो वे बिहार की राजनीति में एक बड़े चेहरे के रूप में उभर सकते हैं।

जून महीने पर टिकी सब की नज़रें


फिलहाल बिहार की राजनीति में निगाहें जून महीने पर टिकी हैं। यह वही वक़्त होगा, जब यह स्पष्ट होगा कि निशांत कुमार सत्ता की राजनीति में कदम रखेंगे या संगठन की कमान संभालेंगे। लेकिन इतना तय है कि उनकी यह यात्रा उनके राजनीतिक करियर की मजबूत नींव रखने जा रही है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story