TRENDING TAGS :
Gaya Visit: पिंडदान के लिए गयाजी पहुँचीं राष्ट्रपति मुर्मू, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी रहे साथ
Draupadi Murmu Gaya Visit: आज शनिवार को पितृपक्ष के शुभ दिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गया में विष्णुपद मंदिर पहुंचीं। वहां उन्होंने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया।
Draupadi Murmu Gaya Visit (photo: social media)
Draupadi Murmu Gaya Visit: पितृपक्ष के शुभ दिन पर राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू आज शनिवार (20 सितंबर) को धर्मनगरी गयाजी पहुंची। उनके साथ बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी मौजूद रहे. गया एयरपोर्ट पर उनका शानदार तरीके से स्वागत किया गया, जिसके बाद वे सीधे विष्णुपद मंदिर के लिए निकल गयीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए पिंडदान किया।
जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति दिल्ली वापसी के लिए रवाना होंगी। इससे पहले बीते शुक्रवार को देश के सबसे बड़े बिज़नेस मैन और रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी के साथ गया में पिंडदान करने पहुंचे थे।
सुरक्षा व्यवस्था की गई सख्त
राष्ट्रपति के आने को लेकर गया की पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा के हर पहलू पर गंभीरता से ध्यान में दिया जा रहा है और विष्णुपद मंदिर तक के रस्ते पर सख्त इंतजाम किए गए हैं। बीते शुक्रवार को अधिकारियों ने मॉक ड्रिल कर सुरक्षा घेरों की मजबूती की तैयारी की।
सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन और मंदिर तक के सफर में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। भीड़ को व्यवस्थित रखने और किसी भी घटना से बचने के लिए कड़े से कड़े नियम लागू किए गए हैं।
ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन
राष्ट्रपति मुर्मू के आने को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। राष्ट्रपति के लिए जो मार्ग चुना किया गया, उस पर आम वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रखा गया है। दोमुहान से सिकड़िया मोड़ तक 5 नंबर गेट से सिटी पब्लिक स्कूल तक तथा चांद चौरा से बंगाली आश्रम-घूघड़ी टांड़ तक सभी गाड़ियों पर रोक लगा दी गई है।


