शिक्षक की शर्मनाक हरकत, छात्रा को रुपये का लालच देकर गलत काम की कोशिश

Bihar News: बिहार में शिक्षक पर नाबालिग छात्रा को रुपये का लालच देकर गलत हरकत करने की कोशिश का आरोप लगा है।

Kumud Gupta
Published on: 6 Oct 2026 3:44 PM IST (Updated on: 6 Oct 2026 3:47 PM IST)
शिक्षक की शर्मनाक हरकत, छात्रा को रुपये का लालच देकर गलत काम की कोशिश
X

social media image

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के हिलसा स्थित एक स्कूल में शिक्षक की ऐसी हरकत सामने आई है, जिसने शिक्षा के मंदिर की मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को रुपये देने का लालच दिया और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। मामला सामने आने के बाद विद्यालय प्रबंधन के रवैये को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बीआरसी के समीप स्थित मध्य विद्यालय हिलसा में तैनात एक उर्दू शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने छात्रा को रुपये देने का प्रलोभन दिया और विद्यालय परिसर में उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।

छात्रा पर कार्रवाई, शिक्षक को सिर्फ चेतावनी?

मामले की जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजेंद्र प्रसाद को मिलने के बाद उन्होंने अपने स्तर से मामले को संभालने की कोशिश की। हालांकि, आरोप है कि कार्रवाई के तौर पर छात्रा को विद्यालय से नाम काटने की बात कही गई, जबकि संबंधित शिक्षक को अपना आचरण सुधारने की चेतावनी दी गई। बताया गया कि शिक्षक को दोबारा ऐसी शिकायत सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की बात भी कही गई।

इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। इसके साथ ही छात्रा के नाबालिग होने के कारण उसकी सुरक्षा और शिक्षा जारी रखने को लेकर भी गंभीरता से कदम उठाए जाने की जरूरत है। वहीं, अभिभावकों का सवाल है कि यदि स्कूल में ही छात्राओं की सुरक्षा को लेकर ऐसी शिकायत सामने आएगी, तो वे अपने बच्चों को सुरक्षित माहौल में पढ़ने के लिए कैसे भेज पाएंगे।

शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों से शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीतीश रंजन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस गंभीर आरोप पर क्या कार्रवाई करता है। नाबालिग छात्रा से जुड़े मामले में निष्पक्ष जांच और छात्रा की सुरक्षा को प्राथमिकता दिए जाने की जरूरत है।

Kumud Gupta
ABOUT THE AUTHOR

Kumud Gupta

Mail ID - gkumud27@gmail.com Content Writergkumud27@gmail.com

I am currently pursuing a Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) and am a 5th Semester student at KITM Group of Institutions, Khatima, Uttarakhand. I have a strong interest in content writing, particularly on crime, politics, social issues, and history.

Next Story