बिहार के सीवान में पटाखे बनाते समय भीषण विस्फोट, 6 लोगों की मौत से गांव में मचा हड़कंप

बिहार के सीवान जिले के आलमापुर गांव में पटाखे बनाने के दौरान जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Sachin Singh
Published on: 23 Oct 2026 7:57 PM IST
बिहार के सीवान में पटाखे बनाते समय भीषण विस्फोट, 6 लोगों की मौत से गांव में मचा हड़कंप
X

Bihar: बिहार के सीवान जिले से एक बड़ी और दर्दनाक घटना सामने आई है। जामो थाना क्षेत्र के आलमापुर गांव में शुक्रवार को पटाखे बनाने के दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में अमरुद्दीन मियां के परिवार के चार सदस्यों और दो अन्य मजदूरों समेत कुल छह लोगों की मौत की सूचना मिल रही है। हालांकि, मृतकों की संख्या की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घर में बन रहे थे पटाखे, तभी हुआ जोरदार धमाका

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आलमापुर गांव में अमरुद्दीन मियां के घर पर लंबे समय से पटाखे बनाने का काम होता आ रहा था। बताया जा रहा है कि उनके परिवार में यह काम पूर्वजों के समय से किया जा रहा था। शुक्रवार को भी पटाखे बनाने का काम चल रहा था, तभी अचानक विस्फोट हो गया। धमाके के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

मौके पर पहुंचे अधिकारी, राहत और बचाव अभियान जारी

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता और एसडीपीओ मौके पर पहुंच गए। प्रशासन की निगरानी में राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। सदर एसडीओ ने बताया कि घटनास्थल से अब तक दो शव निकाले जा चुके हैं, जबकि अन्य शवों को निकालने के लिए अभियान जारी है।

लगातार विस्फोट से बचाव कार्य में परेशानी

विस्फोट की खबर मिलने के बाद सिविल सर्जन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि वहां लगातार विस्फोट होने की सूचना मिल रही है, जिससे राहत और बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। घटना के बाद पूरे गांव में डर और दहशत का माहौल है।

मृतकों की संख्या और नुकसान पर आधिकारिक जानकारी का इंतजार

फिलहाल, विस्फोट किस वजह से हुआ, इसमें कुल कितने लोगों की जान गई और कितना नुकसान हुआ, इन सवालों के जवाब का इंतजार है। प्रशासन की ओर से मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। राहत एवं बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com

Sachin Singh is a media professional with 4 years of experience in the field of journalism and digital media. After completing his education at Jamia Millia Islamia Central University, he has worked with reputed media organizations such as Editor ji, ABP News and Doordarshan. Currently, Sachin Singh is working as a Content Writer with News Track, where he contributes to fast-paced digital news coverage and content creation. His areas of interest include politics, national and international affairs, and food. With experience across different formats of journalism, he focuses on producing informative, accurate, and engaging content for digital audiences.

Next Story