‘फेल हो गए CM Samrat’... Bankipur 'हार' के बाद Tejashwi Yadav का बड़ा हमला, BJP पर साधा तगड़ा निशाना

Bankipur By-Election Result 2026: विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव को लेकर तेजस्वी यादव का ऐसा कहना है कि सम्राट चौधरी बुरी तरीके से असफल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनता का भयंकर गुस्सा BJP की सरकार पर था।

Priya Singh Bisen
Published on: 4 Aug 2026 7:36 PM IST
Bankipur By-Election Result 2026
X

Bankipur By-Election Result 2026

Bankipur By-Election Result 2026: बिहार (Bihar) की बांकीपुर (Bankipur) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव (By-Election) के परिणामों के बाद राज्य की राजनीति में तीखी बयानबाजी तेज हो गई है। इस सीट पर जन सुराज (Jan Suraaj) के प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की जीत ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। हालांकि, सबसे ज़ोरों-शोरों पर चर्चा BJP की हार को लेकर हो रही है, क्योंकि बांकीपुर को लंबे वक़्त से भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता रहा है।

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रही। परिणाम सामने आने के बाद अब RJD नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

जनता का गुस्सा BJP सरकार के खिलाफ था...

मंआज गलवार 4 अगस्त 2026 को पटना (Patna) में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) के दौरान तेजस्वी यादव से बांकीपुर उपचुनाव के परिणामों को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जनता के जनादेश का सम्मान करती है और उसे पूरी तरह स्वीकार करती है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बांकीपुर के नतीजे जनता के गुस्से को स्पष्टता से दिखाता है। उनके अनुसार, यह आक्रोश BJP की सरकार, मुख्यमंत्री और उनकी नीतियों के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि जनता ने अपने निर्णयों के माध्यम से सरकार को साफतौर पर संदेश दिया है।

CM सम्राट चौधरी पर साधा बड़ा निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) पर भी जमकर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बने अभी लगभग 150 दिन ही हुए हैं, लेकिन इतने कम समय में ही BJP को दो चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहले MLC चुनाव और अब MLA के उपचुनाव में BJP को हार मिली है। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि यह स्पष्ट रूप से संकेत है कि सम्राट चौधरी अपने कार्यकाल में बुरी तरह असफल साबित हुए हैं।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- नतीजे बेहद चौंका देने वाले

उधर, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की तरफ से भी बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर निरंतर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (Rashtriya Lok Morcha) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने इस परिणाम को अचंभित करने वाला बताया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हार और जीत कोई बड़ी बात नहीं होती और जनता का निर्णय सबसे ऊपर होता है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने जो फैसला दिया है, वह उन्हें स्वीकार है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि इस नतीजे की समीक्षा किए जाने की बेहद आवश्यकता है ताकि यह समझा जा सके कि ऐसी स्थिति क्यों बनी।

परिणामों के बाद तेज हुई सियासी हलचल

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे के बाद बिहार की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है। एक तरफ विपक्ष BJP सरकार पर तगड़ा हमला बोल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ NDA के नेता भी परिणामों की समीक्षा की बात कर रहे हैं।

फिलहाल इस उपचुनाव के नतीजों ने राज्य की सियासत में नई बहस छेड़ दी है और आगामी दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story