Bihar Politics: बिहार सीएम की रेस में कई दिग्गजों की एंट्री, एक महिला विधायक भी शामिल

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो रही है। सीएम नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच चुके हैं और कल राज्यसभा की शपथ लेंगे।

Gautam Kumar
Published on: 9 April 2026 5:17 PM IST
Bihar Politics
X

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मौजूदा सियासी हलचल के बीच यह साफ हो गया है कि सीएम पद की दौड़ में सिर्फ सम्राट चौधरी ही नहीं, बल्कि कई अन्य दिग्गज नेता भी शामिल हैं। पार्टी और सहयोगी दलों के भीतर नेतृत्व को लेकर मंथन जारी है।

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल धीरे-धीरे तेज हो रही है। सीएम नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच चुके हैं और कल यानि 10 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ लेंगे। इस बीच बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री की रेस में प्रमुखता से 8 नाम चल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, सम्राट चौधरी, संजीव चौरसिया, रमा निषाद, विजय सिन्हा और जनक राम के नाम रेस में हैं। इसके अलावा विजय कुमार सिन्हा, नित्यनांद राय, दिलीप जायसवाल के नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में हैं।

अभी तक किसी भी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी

हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक किसी भी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। ऐसे में सभी संभावित दावेदार अपनी-अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा रहे हैं और समर्थन जुटाने में लगे हैं। आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि बिहार की सत्ता की कमान किसके हाथ में जाएगी, लेकिन फिलहाल सियासी गलियारों में चर्चाओं और अटकलों का दौर जारी है।

14 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार

सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार 14 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इस बीच पटना में सम्राट चौधरी को सीएम बनाने की मांग वाले पोस्टर लगे हैं। वाल्मीकि समाज की तरफ से ये पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं बाद में सम्राट चौधरी के पोस्टर को हटवाया गया। सूत्रों का दावा है कि बिहार का नया सीएम BJP का हो सकता है।

बिहार के मुख्यमंत्री की रेस में कई और नाम

बिहार में मुख्यमंत्री की रेस में संजीव चौरसिया का नाम भी तेजी से उभर कर सामना आया है। वो पटना के दीघा से MLA हैं। अति पिछड़ा समाज से आने वाले चौरसिया 3 बार से बीजेपी के विधायक हैं। वहीं जनक राम बीजेपी के प्रमुख दलित चेहरे हैं, जो जमीनी स्तर से जुड़े हैं। गोपालगंज के पूर्व सांसद, जनक राम मौजूदा वक्त में एमएलसी हैं। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा के नाम की भी चर्चा है। मौजूदा वक्त में वो अभी राज्य के डिप्टी सीएम हैं। भूमि एवं राजस्व विभाग की जिम्मेदारी भी उनके पास है। इस विभाग से जुड़े फैसले को लेकर को काफी चर्चा में हैं। वो बिहार की सियासत में भूमिहार जाति के अहम चेहरा माने जाते हैं।

Gautam Kumar

Gautam Kumar

Content Writer Mail ID - gautamkumarjha10065@gmail.com

गौतम कुमार न्यूज़ ट्रैक में कंटेंट राइटर हैं। ये लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।

Next Story