×

2021 में सोने की कीमत होगी 65000 रुपये! चांदी के दाम जानकर उड़ जाएंगे होश

चांदी की कीमत में शुक्रवार को भारी गिरावट हुई है। चांदी की कीमत 404 रुपये सस्ता होकर 67,520 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,895 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 26.34 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस था।

Dharmendra kumar
Published on: 1 Jan 2021 2:30 PM GMT
2021 में सोने की कीमत होगी 65000 रुपये! चांदी के दाम जानकर उड़ जाएंगे होश
X
सोना 62000 से 65000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। तो वहीं चांदी की कीमत 90 हजार तक पहुंच सकती है। कोरोना के प्रभाव से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए कई उपाय किए गए हैं।

नई दिल्ली: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। नए साल के पहले ही दिन सोना और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोना 20 रुपये सस्ता हुआ है। सोने की कीमत अब 49,678 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

चांदी के दाम में भारी गिरावट

चांदी की कीमत में शुक्रवार को भारी गिरावट हुई है। चांदी की कीमत 404 रुपये सस्ता होकर 67,520 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,895 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 26.34 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस था।

नौ साल में 151 प्रतिशत मिला रिटर्न

सोना जनवरी 2011 से लेकर दिसंबर 2020 तक सेंसेक्स और चांदी दोनों से अधिक रिटर्न दिया है। सोने ने इन सालों में 151 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। सोने के दाम 2011 में खूब बढ़े। जनवरी 2012 से लेकर जून 2017 तक सोने के दाम 28,000 के करीब रहे। इस दौरान ज्यादा रिटर्न नहीं मिला। सोने में दोबारा बढ़ोत्तरी दिसंबर 2019 से शुरू हुई और इसने नया रिकाॅर्ड बना लिया।

ये भी पढ़ें...Gold Silver Price: नए साल पर सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें नई कीमत

Gold-Silver Price

वायदा कारोबार में तेजी

वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत में 46 रुपए बढ़ोत्तरी द2021 में सोने की कीमत होगी 65000 रुपये, चांदी के दाम जान उड़ जाएंगे होशर्ज की गई। इसके बाद कीमत 50,197 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। सोना के दाम इसलिए बढ़े, क्योंकि मजबूत हाजिर मांग रही। वैश्विक बाजार में न्यूयॉर्क में सोना 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,895.10 डॉलर प्रति औंस रहा।

ये भी पढ़ें...नए साल में शेयर बाजार पहुंचा नई उंचाई पर, निफ्टी 14 हजार के पार

शुक्रवार को चांदी की वायदा कीमत में बढ़ोत्तरी हुई। चांदी की कीमत 92 रुपये बढ़कर 68,197 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। तो वहीं वैश्विक बाजार, न्यूयॉर्क में चांदी 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 26.41 डॉलर प्रति औंस तक चली गई।

ये भी पढ़ें...आम आदमी को झटका: महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, फटाफट चेक करें नया रेट

65000 रुपये तक जा सकता है सोने का दाम

जानकारों का कहना है कि चार महीन तक सोने के दाम में गिरावट रहा है। लेकिन अब सोने की कीमत में गिरावट की उम्मीद कम है। 2021 की पहली तिमाही में सोने के दाम में तेजी आ सकती है। 2021 में सोने की कीमत 2150 से 2200 डॉलर और चांदी की कीमत 35 से 40 डॉलर तक पहुंच सकती है। एमसीएक्स पर सोना 62000 से 65000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। तो वहीं चांदी की कीमत 90 हजार तक पहुंच सकती है। कोरोना के प्रभाव से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए कई उपाय किए गए हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story