Gold Silver Price Uttar Pradesh: सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें क्या हैं आज के ताजा रेट

Gold Silver Price Uttar Pradesh:

Ramkrishna Vajpei
Published on: 26 July 2025 7:37 AM IST
UP Gold Silver Rates
X

UP Gold Silver Rates News (Social Media image)

Gold Silver Price Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। आज 22 कैरेट सोने की कीमत में ₹45-47 प्रति ग्राम की कमी आई है, जबकि कल इसमें ₹125-131 प्रति ग्राम की बड़ी गिरावट देखी गई थी।

आज का दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि लगातार नए रिकॉर्ड बना रही चांदी की कीमतों को भी ब्रेक लग गया है। चांदी ₹129 प्रति ग्राम से ₹1 फिसलकर अब ₹128 प्रति ग्राम पर आ गई है।

बैंक बाजार द्वारा जारी सोने और चांदी की कीमतों का ताजा अपडेट नीचे दिया गया है:

उत्तर प्रदेश में 22 कैरेट सोने का भाव (आज और कल)

1 ग्राम ₹9,310 ₹9,355 ₹45 ▼

8 ग्राम ₹74,480 ₹74,840 ₹360 ▼

10 ग्राम ₹93,100 ₹93,550 ₹450 ▼

उत्तर प्रदेश में 24 कैरेट सोने का भाव (आज और कल)

1 ग्राम ₹9,776 ₹9,823 ₹47 ▼

8 ग्राम ₹78,208 ₹78,584 ₹376 ▼

10 ग्राम ₹97,760 ₹98,230 ₹470 ▼

देशभर में सोने और चांदी की कीमतों पर एक नज़र

देशभर में सोने की कीमत पर नजर डालें तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा बिना किसी कर के दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोना ₹9,873 प्रति ग्राम से गिरकर आज ₹9,839 प्रति ग्राम पर आ गया है, यानी इसमें ₹32 की गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना भी कल के ₹9,044 प्रति ग्राम से गिरकर ₹9,012 प्रति ग्राम के रेट पर आ गया है, इसमें भी ₹32 प्रति ग्राम की गिरावट देखी गई है।

इसी तरह, देश में चांदी की कीमत लगभग ₹121 प्रति ग्राम है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन बिना जीएसटी के चांदी की कीमत ₹114 के आसपास दिखा रहा है। वहीं, गुड रिटर्न देश में ₹121 और लखनऊ में ₹117 के आसपास चांदी की कीमत दिखा रहा है।

नोट: यह आंकड़े सिर्फ जानकारी के लिए हैं। खरीदारी करने से पहले स्थानीय बाजार में रेट की पुष्टि अवश्य कर लें।

1 / 9
Your Score0/ 9
Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran cross-media journalist, political analyst, and data journalism expert whose distinguished career began in 1982. Spanning over four decades across print, broadcast (TV/Radio), and digital platforms, he specializes in rigorous research and deep analytical reporting on socio-political affairs. An authority on modern data journalism and the technical application of AI/LLMs in media, Vajpei also trains next-generation journalists and is currently pursuing a PhD in media studies. His work is defined by an absolute commitment to objectivity and a comprehensive editorial vision.

Next Story