Gold Silver Rate 8 Sept 2025: पितृ पक्ष में सोना-चांदी स्थिर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

आज 24 कैरेट सोना ₹10,848 व चांदी ₹127.90 प्रति ग्राम पर स्थिर। पितृ पक्ष का असर दिखा, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $3,600 स्तर के करीब पहुँचा।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 8 Sept 2025 7:56 AM IST
Gold Silver Price Today
X

Gold Silver Price Today ( image from Social Media)

Gold Silver Rate Today 8 Sept 2025: भारत में पितृ पक्ष की शुरुआत होते ही सोने चांदी का बाजार ठहर गया है। आज 24 कैरेट सोने के दाम 10,848 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के दाम 9,944 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के दाम 8,136 रुपये प्रति ग्राम पर स्थिर हैं।कीमतों में कल के मुकाबले एक रुपये प्रति ग्राम की आंशिक कमी आई है। चांदी की कीमत में भी दस पैसे प्रति ग्राम की कमी के साथ 127.90 रुपये ने बाजार खुलने की संभावना है। ऐसा लग रहा है कि पितृ पक्ष के चलते सोना चांदी का बाजार फिलहाल स्थिर रहेगा। हालांकि कल रविवार होने के चलते सर्राफा बाजार में बंदी का दिन था।

कल यानी रविवार को भारत में सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹10,849 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹9,945 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹8,137 प्रति ग्राम रही। उधर चांदी ने लम्बी छलांग लगाई थी और उसकी कीमत 128 रुपये प्रति ग्राम यानी एक लाख 28 हजार रुपये किलो पर पहुंच गई थी। जबकि इससे पहले शनिवार को चांदी वापस 125.90 रुपये प्रति ग्राम पर आ गई थी। चांदी के रेट में दो रुपये 10 पैसे प्रति ग्राम और दो हजार एक सौ रुपये प्रति किलो की बढोतरी हुई थी।

छह सितम्बर शनिवार को सोने की कीमत 24 कैरेट 10,763 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 9,866 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने 8,073 रुपये प्रति ग्राम रही। 24 कैरेट सोने की कीमत में 86 रुपये, 22 कैरेट में 79 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत में 64 रुपये प्रति ग्राम का इजाफा हुआ था।

जबकि शुक्रवार को सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹10,685 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹9,794 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹8,013 प्रति ग्राम रही। जबकि इससे पहले गुरुवार को सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹10,698 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹9,806 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹8,024 प्रति ग्राम रही। ये कीमतें गुडरिटर्न्स के दैनिक सुबह किये जाने वाले अपडेट के विश्लेषण पर आधारित हैं।

सोमवार को सोना अपने सर्वकालिक उच्च स्तर के करीब मजबूती के साथ $3,600 के महत्वपूर्ण स्तर के करीब पहुँच गया। पिछले हफ़्ते उम्मीद से कमज़ोर रोज़गार रिपोर्ट के बाद इस महीने अमेरिकी फ़ेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों से भी इसमें तेज़ी आई। 0121 GMT तक, हाजिर सोना $3,586.81 प्रति औंस पर स्थिर रहा। शुक्रवार को बुलियन $3,626.10 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुँच गया।

डॉलर की कमज़ोरी, केंद्रीय बैंक की खरीदारी, नरम मौद्रिक नीति की पृष्ठभूमि और व्यापक भू-राजनीतिक एवं आर्थिक अनिश्चितता के कारण, 2024 में 27% की वृद्धि के बाद, इस वर्ष अब तक बुलियन में 37% की वृद्धि हुई है।

चीन के केंद्रीय बैंक ने अगस्त में अपने भंडार में सोना जोड़ा, जिससे बुलियन की खरीदारी लगातार 10वें महीने जारी रही। इस बीच, 2 सितंबर को समाप्त सप्ताह में सोने के सट्टेबाजों ने शुद्ध लॉन्ग पोजीशन 20,740 कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाकर 168,862 कर दी।

अन्यत्र, हाजिर चांदी 0.5% गिरकर 40.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। प्लैटिनम 0.1% बढ़कर 1,374.35 डॉलर पर पहुँच गया, और पैलेडियम 1,109.71 डॉलर पर स्थिर रहा।

नोटः यहां दिये गए रेट ट्रेडिंग रेट हैं इनमें जीएसटी व अन्य कर शामिल नहीं। आपको बता दें कि सोने चांदी के रेट पूरे देश में समान होते हैं इसमें जिले वार या राज्य वार अंतर सिर्फ आभूषण तैयार करने का होता है। इसलिए किसी भ्रम में न रहें। जो देश के रेट हैं वही आपके राज्य आपके शहर के रेट हैं।

1 / 8
Your Score0/ 8
Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran cross-media journalist, political analyst, and data journalism expert whose distinguished career began in 1982. Spanning over four decades across print, broadcast (TV/Radio), and digital platforms, he specializes in rigorous research and deep analytical reporting on socio-political affairs. An authority on modern data journalism and the technical application of AI/LLMs in media, Vajpei also trains next-generation journalists and is currently pursuing a PhD in media studies. His work is defined by an absolute commitment to objectivity and a comprehensive editorial vision.

Next Story