UP Gold Silver Rate 3 July 2025: सोना एक बार फिर तेजी से भागा, चांदी का आज क्या है हाल

Sona Chandi ka Taja Bhav: देश में सोने चांदी के दामों में स्थिरता के विपरीत उत्तर प्रदेश में सोने की कीमतों में तेजी का रुख दिख रहा है। निवेशक देख समझकर ही कोई कदम उठाएं

Ramkrishna Vajpei
Published on: 3 July 2025 8:15 AM IST
UP Gold Silver Rate
X

UP Gold Silver Rate

UP Gold Silver Rate 3 July 2025: सर्राफा बाजार में लखनऊ में 3 जुलाई को 24 कैरेट सोने के लिए ₹9,905 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने के लिए ₹9,081 प्रति ग्राम पर खुलने की संभावना है। इसी तरह लखनऊ में चांदी की कीमत ₹109.90 प्रति ग्राम और ₹1,09,900 प्रति किलोग्राम है। इसी तरह से उत्तर प्रदेश में आज का सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹9,623-9905 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने के लिए₹9,081-₹9,165 प्रति ग्राम के आसपास रहने की संभावना है। चांदी का भाव भी ₹107.38-₹120.00 प्रति ग्राम के आसपास रहने की संभावना है।

अगर देश की बात करें तो गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतें स्थिर रहीं, क्योंकि सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की मांग में कमी आई। लेकिन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 9 जुलाई की टैरिफ डेडलाइन के करीब आने के कारण कीमतों में जल्द ही उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है ऐसा जानकारों का मानना है। इससे पहले मध्य पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष छिड़ने के बाद भी कीमती धातु की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था।

इंडिया बुलियन एसोसिएशन के अनुसार, सोने की कीमत 1,00,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से नीचे 97,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी। नई दिल्ली में, कीमत 97,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जबकि मंगलवार को यह 97,230 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। मुंबई में सोने की कीमत 97,540 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जबकि मंगलवार को यह 97,400 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

लेकिन जब उत्तर प्रदेश के संदर्भ में बात करें तो यहां सोने की कीमत में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है जो कि स्थानीय कारणों के चलते दिखायी दे रहा है।

बैंक बाजार डाट काम उत्तर प्रदेश में सोने के दाम बढ़ने की ओर इशारा कर रहा है। इस साइट के अनुसार सोने के दाम में 45 रुपये प्रति ग्राम की तेजी आई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में 22 कैरेट सोने का भाव (आज और कल) ये अंतर रहा:

22 कैरेट सोने का भाव (आज और कल)

1 ग्राम ₹ 9,165 ₹ 9,120 ₹ 45 बढ़ा

8 ग्राम ₹ 73,320 ₹ 72,960 ₹ 360 बढ़ा

10 ग्राम ₹ 91,650 ₹ 91,200 ₹ 450 बढ़ा

24 कैरेट सोने का भाव (आज और कल)

1 ग्राम ₹ 9,623 ₹ 9,576 ₹ 47 महंगा हुआ

8 ग्राम ₹ 76,984 ₹ 76,608 ₹ 376 महंगा हुआ

10 ग्राम ₹ 96,230 ₹ 95,760 ₹ 470 महंगा हुआ

गुडरिटर्न के मुताबिक

देश में 22 कैरेट सोने की कीमत

1 ग्राम ₹9,066 ₹9,065 एक रुपये वृद्धि

8 ग्राम ₹72,528 ₹72,520 ₹8 वृद्धि

10 ₹90,660 ₹90,650 ₹10 वृद्धि रही है

24 कैरेट सोने का भाव

ग्राम आज कल बदलाव

1 ग्राम ₹9,890 ₹9,889 ₹1 बढ़ोतरी

8 ग्राम ₹79,120 ₹79,112 ₹8 बढ़ोतरी

10 ग्राम ₹98,900 ₹98,890 ₹10 बढ़ोतरी हुई है

यूपी के प्रमुख शहरों में सोने के दाम

24 कैरेट- 22 कैरेट

लखनऊ ₹9,905 ₹9,081

अयोध्या ₹9,905 ₹9,081

कानपुर ₹9,905 ₹9,081

वाराणसी ₹9,905 ₹9,081

आगरा ₹9,905 ₹9,081

1 / 10
Your Score0/ 10
Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran cross-media journalist, political analyst, and data journalism expert whose distinguished career began in 1982. Spanning over four decades across print, broadcast (TV/Radio), and digital platforms, he specializes in rigorous research and deep analytical reporting on socio-political affairs. An authority on modern data journalism and the technical application of AI/LLMs in media, Vajpei also trains next-generation journalists and is currently pursuing a PhD in media studies. His work is defined by an absolute commitment to objectivity and a comprehensive editorial vision.

Next Story