10वीं पास अभ्यर्थी बिल्कुल भी हाथ से जाने न दें सरकारी नौकरी पाने का ये शानदार मौका,यहां देखें डिटेल

BEML Recruitment 2025: 10वीं पास अभ्यर्थी सरकारी नौकरी के लिए तुरंत करें आवेदन।

Sonal Verma
Published on: 8 Sept 2025 11:14 AM IST
BEML Recruitment 2025
X

BEML Recruitment 2025

BEML Recruitment 2025: 10वीं पास करने के बाद ही अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो भारत अर्थमूवर्स लिमिटेड (BEML) की ओर से शानदार मौका दिया जा रहा है। भारत अर्थमूवर्स लिमिटेड (BEML) ने कई अलग-अलग पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी की गई है। इस भर्ती के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, फायर सर्विस कर्मी, मैनेजमेंट ट्रेनी और एग्जीक्यूटिव जैसे कुल 243 पदों को भरा जाएगा। इसमें आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2025 तय की गई है। आधिकारिक वेबसाइट bemlindia.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।

इन पदों पर निकली है भर्ती

-एग्जीक्यूटिव्स- 27 पद

-मैनेजमेंट ट्रेनी- 100 पद

-सिक्योरिटी गार्ड- 44 पद

-फायर सर्विस पर्सनल- 12 पद

-स्टाफ नर्स- 10 पद

-फार्मासिस्ट- 4 पद

-नॉन-एग्जीक्यूटिव्स- 46 पद

ये होनी चाहिए योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता रखी गयी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई डिग्री होनी चाहिए-

-10वीं पास

-ITI

-बीएससी

-बीटेक/बीई

-एमबीए/पीजीडीएम

-सीए

-एमए, एमफिल, पीएचडी

-एमएसडब्ल्यू

-पीजी डिप्लोमा

आयु सीमा

-न्यूनतम आयु: 29 वर्ष

-अधिकतम आयु: 51 वर्ष

-आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में नियमानुसार छूट दी जायेगी।

ऐसे होगा चयन

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए किये जायेगा।

इतनी मिलेगी सैलरी (BEML Recruitment 2025 Salary)

इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को 16,900 से लेकर 2,80,000 रुपया तक का मासिक वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन (BEML Recruitment 2025 Apply Online)

-आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bemlindia.in पर जाएं

-Career/Recruitment सेक्शन में उपलब्ध भर्ती लिंक पर क्लिक करें

-ऑनलाइन फॉर्म भरें और जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें

-आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें

फॉर्म जमा करने के बाद प्रिंटआउट निकालें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

1 / 7
Your Score0/ 7
Sonal Verma

Sonal Verma

Mail ID - discoversonal@gmail.com

Next Story