TRENDING TAGS :
10वीं पास कैंडिडेट्स की बल्ले-बल्ले! SSC की इस वैकेंसी के पदों पर बढ़ी सीटें, यहां देखें पूरी डिटेल
SSC MTS Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती 2025 के लिए जरूरी अपडेट जारी किया गया है।
SSC Vacancy Seats Increased Details
SSC MTS Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती 2025 के लिए जरूरी अपडेट जारी किया गया है। इसके तहत कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती 2025 के तहत रिक्तियों की संख्या में बंपर बढ़ोतरी की है। अब तक जहां कुल 5464 पदों पर भर्ती प्रस्तावित थी, वहीं अब यह संख्या बढ़ाकर 8021 कर दी गई है। इससे और ज्यादा कैंडिडेट्स को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा।
इन सीटों का बढ़ी है संख्या
पहले एसएससी की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 4375 पदों पर भर्ती की जानी थी लेकिन अब ये संख्या बढ़ाकर 6810 कर दी गयी है। कुल 6810 MTS पदों में 6078 पद उन उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच है। जबकि 732 पद उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जिनकी आयु 18 से 27 वर्ष तक है। ऐसे ही पहले हवलदार के 1089 पदों पर भर्ती की जानी थी। अब एसएससी की ओर से इसे बढ़ाकर 1211 कर दिया गया है।
एमटीएस में ग्रुप-C की होती हैं जॉब
MTS के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप-सी स्तर की नौकरियों पर नियुक्ति होती है। जिसमें चपरासी, चौकीदार, माली, जमादार, गेटकीपर आदि पद शामिल है । हवलदार की नियुक्तियां केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में की जाती हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन जून 2025 में लिए गए थे। अब उम्मीदवारों को वैकेंसी में हुई इस वृद्धि से बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
इन डेट्स पर होना है एग्जाम
देशभर में इस भर्ती के लिए एसएससी की ओर से परीक्षा का आयोजन निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025 तक करवाया जायेगा। परीक्षा शहर की जानकारी के लिए एग्जाम के लिए सिटी स्लिप कभी भी जारी किये जा सकते हैं। सिटी स्लिप से अभ्यर्थी ये जान सकते हैं कि उनका एग्जाम सेंटर किस शहर में पड़ेगा। ये जानकारी हासिल कर वह एग्जाम से पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकेंगे। एग्जाम में शामिल होने के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 या 4 दिन पूर्व जारी किये जायेंगे। सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकेंगे। अन्य किसी भी प्रकार से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जायेंगे।


