TRENDING TAGS :
यूपी बोर्ड ने किया बड़ा बदलाव! एक साथ नहीं होगी हाईस्कूल और इंटर की हिंदी परीक्षा
UP Board Exam Date Sheet Changed: यूपी बोर्ड की ओर से पूर्व में जारी किये गये परीक्षा टाइम टेबल में संशोधन किया गया है। अब हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी परीक्षा अलग-अलग पालियों में होगी।
UP Board Exam Date Sheet Changed
UP Board Exam Timetable Changed: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की ओर से पूर्व में जारी किये गये परीक्षा टाइम टेबल में संशोधन किया गया है। अब हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी परीक्षा अलग-अलग पालियों में होगी। पूर्व में जारी की गये डेटशीट में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षाएं एक ही पाली में पड़ रही थीं। जल्द ही संशोधित परीक्षा टाइम टेबल यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
18 फरवरी से 12 मार्च तक होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
यूपी बोर्ड 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित होगीं। इस बार राज्य भर से कुल 52,30,156 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि हर परीक्षार्थी चाहे वह जेल में हो या विशेष श्रेणी का हो, शिक्षा के अपने अधिकार से वंचित न रहे।
दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी कर लिया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार की यूपी बोर्ड की परीक्षा में राज्य की कई जेलों में बंद 297 बंदी भी बतौर वैयक्तिक परीक्षार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे। इसके अलावा 64 ट्रांसजेंडर छात्र हाईस्कूल और 15 ट्रांसजेंडर छात्र इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे। जेलों से परीक्षा देने वाले बंदियों की संख्या पर निगाह डालें तो बरेली से 37, आगरा 31, गाजियाबाद 26, गोरखपुर से 25, वाराणसी से 21, गौतमबुद्धनगर से 18 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
यूपी बोर्ड के कुल परीक्षार्थियों का विवरण
हाईस्कूल : 27,50,826 परीक्षार्थी
बालक : 14,38,615
बालिका : 13,12,147
ट्रांसजेंडर : 64
इंटरमीडिएटः 24,79,330 परीक्षार्थी
बालक : 13,02,999
बालिका : 11,76,316
ट्रांसजेंडर : 15।


