आ गई UP Board Exam 2026 की तारीखें,18 फरवरी से शुरू होगी 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें पूरा टाइमटेबल

UP Board Date Sheet 2026: यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षा की तारीखें जारी, 10वीं और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक होगी। छात्रों के लिए पूरा टाइमटेबल और शिफ्ट जानकारी जानें।

Harsh Srivastava
Published on: 5 Nov 2025 8:08 PM IST (Updated on: 6 Nov 2025 2:34 PM IST)
आ गई UP Board Exam 2026 की तारीखें,18 फरवरी से शुरू होगी 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें पूरा टाइमटेबल
X

UP Board Date Sheet 2026: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म! उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP), प्रयागराज ने साल 2026 में होने वाली कक्षा दसवीं (हाईस्कूल) और बारहवीं (इंटरमीडिएट) की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर यह बड़ी जानकारी साझा की है। UPMSP द्वारा जारी टाइमटेबल के अनुसार, यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएँ 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और 12 मार्च 2026 को एक ही साथ समाप्त हो जाएँगी। छात्रों को अब कमर कस लेनी चाहिए, क्योंकि परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।


यूपी 10वीं बोर्ड एग्जाम 2026: प्रमुख विषयों की तारीखें

यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल) की बोर्ड परीक्षा 2026 की शुरुआत बुधवार, 18 फरवरी को मुख्य विषय हिन्दी के साथ होगी। परीक्षाएँ निर्धारित तिथियों में दो-दो पालियों में आयोजित की जाएँगी:

पहली पाली (First Shift): सुबह 8:30 बजे से लेकर दिन के 11:45 बजे तक।

दूसरी पाली (Second Shift): दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक।

हाईस्कूल के प्रमुख विषयों की परीक्षा तिथियाँ इस प्रकार हैं:

विषय

परीक्षा तिथि (2026)

हिन्दी

बुधवार, 18 फरवरी

सामाजिक विज्ञान

शुक्रवार, 20 फरवरी

अंग्रेजी

सोमवार, 23 फरवरी

विज्ञान

बुधवार, 25 फरवरी

गणित

शुक्रवार, 27 फरवरी

संस्कृत

शनिवार, 28 फरवरी


यूपी 12वीं बोर्ड एग्जाम 2026: इंटर के महत्वपूर्ण पेपर

यूपी बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा की शुरुआत भी हाईस्कूल की तरह हिन्दी के साथ ही हो रही है। इंटर का एग्जाम भी दो शिफ्ट में होगा और टाइमिंग हाईस्कूल के समान ही रहेगी।


मुख्य विषय (आंशिक सूची):

नागरिक शास्त्र: 19 फरवरी

संस्कृत और अंग्रेजी: 20 फरवरी

इतिहास: 21 फरवरी

जीव विज्ञान और गणित: 23 फरवरी

अर्थशास्त्र: 24 फरवरी

केमिस्ट्री और समाज शास्त्र: 25 फरवरी

भूगोल: 26 फरवरी

फीजिक्स और सैन्य विज्ञान: 27 फरवरी

कम्प्यूटर: 12 मार्च

यूपी बोर्ड ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएँ एक साथ शुरू होकर 12 मार्च 2026 को समाप्त होंगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट से पूरी डेटशीट डाउनलोड करके अपनी तैयारी शुरू कर दें।

1 / 9
Your Score0/ 9
Harsh Srivastava

Harsh Srivastava

Mail ID - harshsri764@gmail.com

Hi! I am Harsh Srivastava, currently working as a Content Writer and News Coordinator at Newstrack. I oversee content planning, coordination, and contribute with in-depth articles and news features, especially focusing on politics and crime. I started my journey in journalism in 2023 and have worked with leading publications such as Hindustan, Times of India, and India News, gaining experience across cities including Varanasi, Delhi and Lucknow. My work revolves around curating timely news, in- depth research, and delivering engaging content to keep readers informed and connected.

Next Story