TRENDING TAGS :
UPSSSC: वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 9 नवंबर को होगी परीक्षा
UPSSSC Forest Guard Admit Card: वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है।
UPSSSC Forest Guard Admit Card
UPSSSC Forest Guard Admit Card: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक परीक्षा के जरिए कुल 709 पदों पर भर्ती होनी है। जिसमें वन रक्षक के लिए 693 रिक्तियां और वन्य जीव के लिए 16 रिक्तियां हैं।
आयोग की तरफ से निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर नौ नवंबर 2025 (रविवार) को एग्जाम आयोजित किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर नौ नवंबर को प्रातःकाल दस बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक प्रदेश के दो जिलों लखनऊ और झांसी में आयोजित होगीं। परीक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारी और परीक्षा केंद्रों की अग्रिम सूचना आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर पहले ही जारी की जा चुकी है। अभ्यर्थियों से यह अनुरोध है कि वे परीक्षा की तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी को ध्यानपूर्वक देखें और एडमिट कार्ड के साथ समय पर उपस्थित हों।
वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
यूपीएसएसएससी की तरफ से आयोजित किये जा रहे वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।
होमपेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित एक्टिव किये गये लिंक पर क्लिक करे।
एक्टिव लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना रिकॉर्ड नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि और पासवर्ड डालना होगा।
लॉगिन के बाद अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। जिसे डाउनलोड कर लें। परीक्षा केंद्र पर जाने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूर रख लें।
परीक्षा के लिए जरूरी दिशा निर्देश
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का पालन करें और समय पर परीक्षा के दिन निर्धारित केंद्र पर पहुंचे। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ वैध डॉक्यूमेंट भी लाने होंगे। ध्यान रहे कि केवल वहीं अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे जिन्होंने निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा कर दिया है।


