TRENDING TAGS :
Ahmedabad Plane Crach: कौन हैं कैप्टन सुमित सभरवाल?काफी अनुभवी और काबिल थे एयर इंडिया के ये क्रू मेम्बर्स
Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया के क्रू मेम्बर्स को दी जाती है आपात स्थिती में यात्रियों को बचाने की ट्रनिंग। आइये जाने कैसे होती है केबिन क्रू मेम्बर्स की भर्ती, कितनी होती है सैलरी
Air India Plane Cabin Crew Members: अहमदाबाद में हुये प्लेन क्रैश की घटना ने पूरे देश को हिला दिया है। जिस प्रकार से अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेक-ऑफ होते ही इमारतों से टकराकर आग के गोले में तबदील हो गयी ,ये भयावह मंजर देख कर हर सभी का दिल दहल गया है। एयर इंडिया ने पुष्टी की है कि इस भयंकर दुर्घटना में 241 यात्रियों की मौत हो गयी है। साथ ही एयर इंडिया के 12 क्रू मेम्बर्स भी नहीं रहे। विमान यात्रियों के साथ-साथ क्रू मेम्बर्स के घरों में भी मातम छाया है।
कौन थे कैप्टन सुमित सभरवाल?( Air India Captain Sumeet Sabharwal)
इसी विमान में मुम्बई के कैप्टन सुमित सभरवाल भी थे। जो ड्रीमलाइनर विमान के संचालक थे। इनके साथ फर्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर भी इसी विमान में थे। बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय कैप्टन सुमित सभरवाल दुर्घटनाग्रस्त हुई एयर इंडिया फ्लाइट के सबसे वरिष्ठ क्रू मेंबर थे। पड़ोसियों ने बताया कि कैप्टन सुमित बहुत शांत स्वभाव और अनुशासित व्यक्ति थे। उनकी बड़ी बहन दिल्ली में रहती हैं। उनकी बहन के दोनों बेटे भी पायलट हैं। बता दें कि वे कुछ ही महीनों में रिटायर होने वाले थे।
दीपक पाठक को था 11 साल का अनुभव(Air India Crew Member Deepak Pathak)
बदलापुर के दीपक पाठक 11 साल से ज्यादा समय से एयर इंडिया में काम कर रहे थे। वे हमेशा उड़ान से पहले अपने घर फोन करते थे। दुर्घटना वाले दिन भी उड़ान से पहले उन्होंने अपने परिवार को फोन किया था। उनके परिवार के एक सदस्य ने बताया,"उन्होंने हमें हमेशा की तरह फोन किया, जैसे वे हमेशा करते हैं, बस निकलने से पहले। हमने कभी नहीं सोचा था कि यह आखिरी बार होगा।"
पढ़ने में होशियार थीं महज 19 साल की उम्र में एयरहोस्टेस बनी मणिपुर की नगंथोई(Air India Airhostess Nganthoi Sharma Kongbrailatpam)
इस भयानक हादसे में मणिपुर की रहने वाली एयरहोस्टेस नगंथोई शर्मा कोंगब्रैलटपम (Nganthoi Sharma Kongbrailatpam) की भी मौत हो गयी है। नगंथोई ने गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे अपनी बड़ी बहन को फोन कर बताया था कि वह आज लंदन जा रही हैं।
नगंथोई ने कहा था कि वह अगले कुछ दिनों तक कॉल नहीं कर पाएंगी और 15 जून को लौटने के बाद संपर्क करेंगी। लेकिन करीब तीन घंटे बाद नगंथोई के विमान के क्रैश होने की खबर आईं।
एविएशन के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए मैथिली मोरेश्वर ने की थी कड़ी मेहनत(Air India Crew Member Meithali Moreshwar)
न्हावा गांव,पनवेल की रहने वाली मैथिली मोरेश्वर इस विमान में क्रू मेंबर थीं। घरवालों का कहना है कि उन्होंने एविएशन के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए बहुत मेहनत की थी। उन्होंने TS रहमान विद्यालय में 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने एविएशन कोर्स में दाखिला लिया। उनके परिवार ने आर्थिक तंगी के बावजूद उनका पूरा साथ दिया। उन्हें एयर इंडिया में नौकरी मिली। इसी के साथ वह न्हावा गांव और उसके आसपास की अनगिनत युवतियों के लिए प्रेरणा बन गई थीं।
क्या करते हैं क्रू मेम्बर्स
यात्रियों को सुरक्षित रखना
-उड़ान से पहले केबिन और सुरक्षा उपकरणों की जांच करना।
-यात्रियों को सेफ्टी प्रोसिज़र्स के विषय में बताना।
- यात्रियों को आग लगने या निकासी जैसी आपात स्थितियों से निपटने का तरीका बताना
-व्यवधान उत्पन्न करने वाले यात्रियों पर नजर रखना और उनके साथ सामन्जस्य बनाना
-संभावित खतरों का पता लगाने के लिए सुरक्षा जांच करना।
यात्रियों की मदद करना
-यात्रियों को विमान में चढ़ने, सीट ढूंढने और बैग रखने में मदद करना।
-यात्रियों को भोजन पानी देना।
-विकलांग यात्रियों की सहायता करना।
उड़ान और गंतव्य के बारे में प्रश्नों के उत्तर देना।
-कठिन परिस्थितियों में यात्रियों को शांति से संभालाना।
-आवश्यकता पड़ने पर बुनियादी चिकित्सा सहायता प्रदान करना।
अन्य कार्य
-केबिन को साफ और अच्छी तरह से सुसज्जित रखना।
-पायलट द्वारा बताई गयी जरुरी सूचनाओं की अनाउन्समेंट करना।
-यात्रियों की संख्या और घटनाओं के बारे में रिपोर्ट लिखना।
एयर इंडिया कैबिन क्रू मेम्बर्स के लिए यहां निकलती हैं भर्तियों
एयर इंडिया में कैबिन क्रू मेंम्बर्स के स्थान खाली होने पर ऑफिशियल वेबसाइट careers.airindia.com पर वैकेंसी की नोटिफिकेशन जारी की जाती है। इन भर्तियों के लिए पत्रता की बात करें तो आवेदनकर्ता के पास न्यूनतम किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की डिग्री होना चाहिए साथ ही धारा प्रवाह हिंदी और इंग्लिश का ज्ञान होना चाहिए।
इतनी होती है एयर इंडिया के क्रू मेम्बर्स की सैलरी(Air India Crew Members Salary)
एयर इंडिया के क्रू मेम्बर्स की सैलरी उनके अनुभव और पद के अनुसार अलग-अलग होता है। अगर आपने अभी-अभी जॉब ज्वाइन की है यानी आप फ्रेशर हैं तो आपको 25,000 से 40,000 रुपेय प्रति माह सैलरी मिल सकती है। आपके अनुभव के साथ सैलरी भी बढ़ती है। औसत वार्षिक वेतन 13 लाख रुपये तक हो सकता है। दीपक के रिश्तेदारों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित बताया। वे अपने काम के प्रति समर्पित थे और कभी भी अपने परिवार से दूर नहीं हुए। इस त्रासदी से पाठक परिवार और बदलापुर के लोग बहुत दुखी हैं।


