Indian Army Jobs 2025: भारतीय सेना में 12वीं पास के लिए निकली स्पेशल एंट्री,ऐसे करें आवेदन

Indian Army TES 54 Entry 2025: इस स्पेशल एंट्री के तहत जेईई मेंस क्लियर करने वाले अभ्यर्थी भारतीय सेना में सीधे आर्मी लेफ्टिनेंट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Sonal Verma
Published on: 11 Jun 2025 12:12 PM IST
Indian Army TES 54 Entry Recruitment 2025
X

Indian Army TES 54 Entry Recruitment 2025

Indian Army TES 54 Entry Recruitment 2025: अगर आपने अभी-अभी 12वीं की परीक्षा पास की है और आपके अन्दर देश सेवा का जज्बा है तो ये खबर आपके लिए खास है। इंडियन आर्मी ऐसे ही कैंडिडेट्स को सेना में भर्ती होने का शानदार मौका दे रही है। 12वीं के बाद इंडियन आर्मी ज्वाइन करने के लिए स्पेशल एंट्री फॉर्म निकले हुए हैं। भारतीय सेना ने टेक्निकल एंट्री स्किम(TES 54 Entry 2025) के लिए आवेदन निकाले हैं। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट जल्द ही आने वाली है इसलिए अभ्यर्थी जल्द से जल्द इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/default.aspx पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

इसलिए खास है ये भर्ती

जो अभ्यर्थी इंडियन आर्मी में बड़ा अधिकारी बनना चाहते हैं उनके लिये ये एक सुनहारा मौका है। इसमें अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों की भर्ती सेलेक्शन और ट्रेनिंग होने के बाद सीधे लेफ्टिनेंट के पद पर होगी। इस हिसाब से देखा जाये तो ये भारतीय सेना में सीधे ऑफिसर लेवल की सरकारी नौकरी पाने का बड़िया अवसर है।


ये होनी चाहिए योग्यता

भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना लाखों युवा देखते हैं और इस सपने को पूरा करने का ये सही समय है। भारतीय सेना की टेक्निकल एंट्री स्कीम(TES-54) खासतौर पर जेईई मेंस 2025(JEE Mains 2025) परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए है। मतलब इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए आपको 12वीं के साथ जेईई मेंस परीक्षा पास करना आवश्यक है। इसके अलावा वे अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी जिन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथिमेटिक्स यानी पीसीएम विषय के साथ 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की हो और न्यूनतम 60% अंक प्राप्त किये हों वो इसमें अप्लाई कर सकते हैं।

इतने पदों पर होगी भर्ती

भारतीय सेना की टेक्निकल एंट्री स्कीम(TES-54) भर्ती में कुल 90 वैकेंसी निकली है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध इसका नोटिफिकेशन जरुर देख लें।


ऐसे बने आर्मी में लेफ्टिनेंट

आयुसीमा - आर्मी की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 16.5 वर्ष और अधिकतम उम्र 19.5 वर्ष होनी चाहिए। 1 जनवरी 2026 के आधार पर उम्मीदवारों की एज लिमिट काउंट होगी। यानी अभ्यर्थियों की जन्मतिथि 2 जुलाई 2006 से पहले और 1 जुलाई 2009 के बाद की नहीं होनी चाहिए।

ट्रेनिंग- ट्रेनिंग के दौरान 56,100/- रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी। इसके बाद पद के मुताबिक सैलरी में बढ़ोत्तरी होगी।

चयन प्रक्रिया- एप्लिकेशन, शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी, मेडिकल, मेरिट लिस्ट और ज्वाइनिंग लेटर

ट्रेनिंग की अवधि- 4 वर्ष (03+1)

सैलरी- ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को इंजीनियरिंग डिग्री और लेफ्टिनेंट रैंक पर पोस्टिंग दी जाएंगी।

आवेदन शुल्क- निःशुल्क

कमीशन- पर्मानेंट कमीशन

1 / 6
Your Score0/ 6
Sonal Verma
ABOUT THE AUTHOR

Sonal Verma

Sonal Verma is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story