TRENDING TAGS :
IPL में चीयर लीडर बनने के लिए भी निकलती है भर्ती, जाने कैसे होता है सेलेक्शन
IPL 2025 Final: आईपीएल में चीयर लीडर बनने के लिए ऑडिशन देना होता है।आत्मविश्वास, स्टेज प्रेजेंस, और भीड़ के सामने परफॉर्म करने का अनुभव भी होना चाहिए।
IPL 2025 Final
IPL 2025 Final Latest Update: आईपीएल के दिवाने पूरे देश में हैं और आज इंडियन प्रीमियर लीग(Indian Premier League 2025 Final) के फैन्स के लिए काफी खास दिन है क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है। इस फाइनल मैच में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB vs PBKS) से होगा। आईपीएल के मैच को मनोरंजन से भरपूर बनाने में चीयर लीडर्स का भी योगदान होता है।
कौन होती हैं चीयरलीडर्स(IPL 2025 Cheerleaders)
IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट का खेल होने के साथ-साथ ग्लैमर, एंटरटेनमेंट और जोश का बेहतरीन मेल भी है। आपने देखा होगा कि जैसे ही मैदान पर कोई खिलाड़ी छक्का लगाता है या विकेट गिरता है, वैसे ही स्टेडियम में चमकीले कपड़ों में थिरकती लड़कियों का एक ग्रुप नजर आता है, जो अपने डांस और एनर्जी से माहौल में जान भर देता है यही होती हैं IPL की चीयरलीडर्स।
चीयरलीडर्स बनने के लिए चाहिए ये क्वालिफिकेशन्स(IPL Cheerleaders Qualifications)
-चीयरलीडर्स बनने के लिए अप्लाई करे के लिए ये आवश्यक है कि कैंडिडेट की उम्र कम से कम 18 साल हो।
-चीयरलीडर्स बनने के लिए अप्लाई करे वाली किसी भी कैंडिडेट के पास ड़ांसिंग स्किल होना सबसे ज्यादा जरूरी है।
-ड़ांसिंग स्किल के साथ मन में आत्मविश्वास, स्टेज प्रेजेंस, और भीड़ के सामने परफॉर्म करने का अनुभव भी होना चाहिए।
-टीम से सही तरीके से कम्युनिकेशन के लिए इंग्लिश की बेसिक समझ भी होनी चाहिए।
ऐसे होता है सेलेक्शन और ट्रेनिंग
चीयरलीडर बनने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट का ऑडिशन लिया जाता है। ऑडिशन में आपकी पर्सनैलिटी और एनर्जी को परखने के लिए लाइव परफॉर्मेंस, इंटरव्यू और कई बार एक छोटा टेस्ट भी लिया जाता है।जो कैंडिडेट इस ऑडिशन स्टेज को पास कर लेते हैं, उन्हें एक ट्रेनिंग प्रोग्राम से गुजरना पड़ता है।इस ट्रेनिंग में उन्हें डांस रिहर्सल, स्टेमिना बिल्डिंग, टीम के एंथम सॉन्ग पर मूव्स और स्टेज प्रेजेंस जैसे जरूरी स्किल्स सिखाए जाते हैं। साथ ही उन्हें दर्शकों से जुड़ने की टेक्निक्स और लाइव कैमरे के सामने कॉन्फिडेंट रहने का अभ्यास भी कराया जाता है।
आज है आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी(IPL 2025 Closing Ceremony)
इस बार आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी कुछ अलग ढंग से होने वाली है।इस बार की क्लोजिंग सेरेमनी बेहद ही खास होगी क्योंकी इसे 'ऑपरेशन सिंदूर' थीम पर आयोजित किया जा रहा है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम देश भक्ति की अनोखे संगम का गवाह बनने को तैयार हैं। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए देश के वीर जवानों, उनके बलिदान और राष्ट्रीय गौरव को समर्पित किया जाएगा।


