TRENDING TAGS :
Jharkhand Board 12th Result 2025: जेएसी 12वीं रिजल्ट 2025 जल्द होगा जारी, डेट को लेकर मिली लेटेस्ट अपडेट
Jharkhand Board 12th Result 2025: जल्द ही जेएसी बोर्ड की ओर से ऑफिषियल वेबसाइट पर रिजल्ट की तिथि का ऐलान किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद 12वीं के विद्यार्थी ऑफिषियल वेबसाइट पर एक्टिव किये गये लिंक पर क्लिक पर नतीजे चेक कर सकते हैं।
Jharkhand Board 12th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) रांची की ओर से 10वीं परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित हो चुका है। 10वीं परीक्षा के रिजल्ट के बाद 12वीं कक्षा के विद्यार्थी बेसब्री के साथ अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। झारखंड 12वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए लेटेस्ट अपडेट मिल रही है कि 31 मई तक जेएसी 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित किया जा सकता है। जल्द ही जेएसी बोर्ड की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट की तिथि का ऐलान किया जाएगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद 12वीं के विद्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव किये गये लिंक पर क्लिक पर नतीजे चेक कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि झारखंड बोर्ड की ओर इस साल 2025 में 12वीं परीक्षाओं का आयोजन 11 फरवरी से लेकर चार मार्च तक निर्धारित किये गये परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी। साल 2025 में 12वीं की परीक्षा में 3,44,822 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। झारखंड बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की घोषणा करने के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। टॉप पोजीषन हासिल करने वाले विद्यार्थियों को झारखंड सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
पिछले वर्ष झारखंड बोर्ड 12वी रिजल्ट कब हुआ था घोषित
जेएसी की ओर से बीते साल 2024 में 12वी रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित किया गया था। बीते साल 12वीं कक्षा के कला वर्ग में 93.16 फीसदी, कॉमर्स में 90.60 प्रतिशत और विज्ञान में 72.7 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की थी।
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 का रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी इन स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
सबसे पहले झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
इसके बाद वेबसाइड पर रिजल्ट घोषित होने के बाद एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करते ही एक पेज खुलेगा जिसमें विद्यार्थियों को अपना रोल कोड और रोल नंबर सबमिट करना होगा।
डिटेल सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा। जिसके विद्यार्थी डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।


