RBSE 10th Result 2025 Live: आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट,सिर्फ यहां देखें डाउनलोड लिंक

RBSE 10th Result 2025 Out: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का परिणाम आज शाम जारी किया जाएगा।

Sonal Verma
Published on: 28 May 2025 9:45 AM IST
Rajasthan Board 10th result 2025 out
X
 Rajasthan Board 10th result 2025 out


RBSE 10th Result 2025 Live Update: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आयेगा? राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें? ऐसे ही तमाम सवालों के जवाब 10वीं के स्टुडेंट्स को आज शाम मिल जायेंगे। दरसल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का परिणाम( RBSE 10th Result 2025 declared)आज शाम 4:30 बजे जारी किया जायेगा। स्टुडेंट्स आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

6 मार्च से शुरू हुई थी परीक्षाएं

10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई थी और आखिरी पेपर 4 अप्रैल को हुआ था। पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 93.03 प्रतिशत रहा था। वहीं इस साल आरबीएसई 10वीं में 10 लाख 96 हजार 85 और प्रवेशिका में 7 हजार 324 स्टूडेंट्स ने आवेदन किए थे।

ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025

- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाएं

- होम पेज पर आपको 10वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा

-इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें

-इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा

-रिजल्ट का स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें




1 / 5
Your Score0/ 5
Sonal Verma
ABOUT THE AUTHOR

Sonal Verma

Sonal Verma is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story