इस दिन होगा नीट पीजी एग्जाम 2025,जाने नई डेट को लेकर क्या आया अपडेट

NEET PG Exam 2025 New Date: NBEMS ने सुप्रीम कोर्ट को नीट पीजी एग्जाम 2025 आयोजित कराने की इस नई डेट पर अनुमति मांगी है।

Sonal Verma
Published on: 4 Jun 2025 12:31 PM IST
NEET PG 2025 Revised Exam Date
X

NEET PG 2025 Revised Exam Date


NEET PG 2025 Revised Exam Date: नीट पीजी एग्जाम 2025 कब होगा? इसे लेकर नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (एनबीईएमएस) ने सुप्रीम कोर्ट से एग्जाम कराने की नई डेट को लेकर अनुमती मांगी है। नीट पीजी 2025 का एग्जाम 15 जून को होने वाला था लेकिन एग्जाम पोस्टपोन कर दिया गया और इसको फिर से आयोजित कराने को लेकर एनबीईएमएस ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है। एनबीईएमएस ने हलफनामे में कहा कि वह 3 अगस्त से पहले नीट पीजी की परीक्षा आयोजित नहीं कर पाएगा।

एनबीईएमएस ने सुप्रीम कोर्ट से क्या कहा

एनबीईएमएस ने कहा है कि वह संसाधनों की कमी के चलते 3 अगस्त से पहले नीट पीजी की परीक्षा आयोजित नहीं कर सकता। परीक्षा आयोजित करने में एनबीईएमएस की पार्टनर कंपनी TCS का जिक्र करते हुए बोर्ड ने कहा कि 'ये कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम है, पेन पेपर वाला नहीं। ऐसे में हमें 250 शहरों में 1000 से ज्यादा सेंटर लगाने होंगे। करीब 60 हजार लोगों को शामिल करना होगा जो वेन्यू कमांडिंग ऑफिसर से लेकर सिस्टम ऑपरेटर, इनविजिलेटर, सिक्योरिटी स्टाफ, इलेक्ट्रिशियन और लैब व रजिस्ट्रेशन मैनेजर तक का काम करेंगे।' याचिका में यहा भी कहा गया है कि बोर्ड के टेक्नॉलजी पार्टनर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह(3 अगस्त) सबसे जल्द परीक्षा कराने संभावित तारीख है।


इसलिए स्थगित हुई परीक्षा

नीट पीजी परीक्षा पहले दो शिफ्ट में होनी थी लेकिन 30 मई को सुप्रीम कोर्ट ने दो शिफ्ट में नीट पीजी परीक्षा आयोजित करने के बोर्ड के फैसले की आलोचना करते हुए एग्जाम सिंगल शिफ्ट में कारने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (एनबीईएमएस) ने 15 जून का नीट पीजी एग्जाम पोस्टपोन कर दिया था।


बोर्ड के सूत्रों की माने तो 2024 से पहले सात वर्षो में नीट पीजी की परीक्षा सिंगल शिफ्ट में ही आयोजित होती रही थी। लेकिन पिछले साल कुछ अलग परिस्थितियों के चलते परीक्षा को दो शिफ्ट में आयोजित करना पड़ा। NEET PG 2024 के लिए करीब 2.28 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। पूरे देश में 170 शहरों में 416 सेंटरों में दो शिफ्टों में एग्जाम आयोजित किया गया था।





1 / 3
Your Score0/ 3
Sonal Verma
ABOUT THE AUTHOR

Sonal Verma

Sonal Verma is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story