TRENDING TAGS :
UP Rojgar Mela 2025: जॉब की तलाश में लगे युवाओं के लिये है गुड न्यूज़, सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर यहां मिलेगी नौकरी
UP Rojgar Mela 2025: यूपी के अलग-अलग जिलों में लगने जा रहा है बंपर रोजगार मेला, जाने कौन कर सकता है पार्टिसिपेट
UP Rojgar Mela 2025: देश के लाखों युवा हर दिन जॉब की तलाश में भटकते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको एक ही जगह पर कई सेक्टर्स के जॉब इंटरव्यू देने का मौका मिल जाये तो कैसा होगा। ये चांस रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को उत्तर प्रदेश में मिल सकता है। उत्तर प्रदेश में विभिन्न जगहों पर इस महीने 7 बड़े रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। जहां ढेरों पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भदोही, जालौन, जौनपुर, लखनऊ, आगरा समेत अन्य जगहों पर ये जॉब फेयर लगेंगे। जो युवा आवश्यक क्वालिफिकेशन्स रखते हैं वो इस जॉब फेयर का लाभ उठा सकते हैं।
कौन कर सकता है पार्टिसिपेट
यूपी के इन रोजगार मेलों में पढ़ाई पूरी करके निकले फ्रेशर्स भी भाग ले सकते हैं। वहीं अनुभवी अभ्यर्थियों को भी जॉब फेयर में बढ़िया नौकरी के अवसर मिलेंगे। अभ्यर्थियों के पास जॉब प्रोफाइल से संम्बंधित योग्यता होना अनिवार्य है।
ऐसे कर सकते हैं पार्टिसिपेट
यूपी रोजगार मेला में पार्टिसिपेट करने के लिए आपको रोजगार संगम की ऑफिशियल वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। जॉब फेयर में शामिल होने के लिए आपको रोजगांर संगम की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के साथ निर्धारित स्थान पर तय तिथि को पहुंचना होगा। यहां आपको जिस पद के लिए अप्लाई करना है उसके सेलेक्शन प्रोसेस में आप शामिल हो सकते हैं।
ये डॉक्युमेंट्स हैं जरूरी
यूपी रोजगार मेला में पार्टिसिपेट करने के लिए आपको कुछ जरुरी डॉक्युमेंट्स चाहिए होंगे जिसमें 10वीं 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ईमेल आईडी, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ शामिल है। जॉब फेयर से संम्बंधित अन्य जानकारियों के लिए आप रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कब और कहां लगेगा रोजगार मेला(UP Job Fair Date and Venue)
यूपी रोजगार मेले की तारीख जगह आयोजन-
-17 जून 2025- शामली- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कैराना
-17 जून 2025- भदौही- आईटीआई ज्ञानपुर फट्टुपुरा भदौही, कैंपस
-18 जून 2025- जालौन- जिला सेवायोजन कार्यालय‚ उरई जालौन में 10-00 बजे से कार्यालय परिसर में रोजगार मेले लगेगा।
-21 जून 2025- जौनपुर- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर कैम्पस‚ जौनपुर
-24 जून 2025- लखनऊ- सरोजिनी नगर ब्लॉक
-30 जून 2025- जौनपुर- जिला सेवायोजन कार्यालय कैम्पस‚ जौनपुर।
-2 जुलाई 2025- आगरा- उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन किरावली रोड, रुनकता , आगरा, सुबह 10 बजे


