TRENDING TAGS :
UPSC Prelims Result 2025: जल्द आने वाले हैं यूपीएससी प्रीलिम एग्जाम 2025 के नतीजे! फटाफट इस लिंक से करें रिजल्ट
UPSC Prelims Result 2025: प्रीलिम्स एग्जाम देने वाले 10 लाख अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। ऐसे में खबर मिल रही है कि यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 गुरूवार (12जून 2025) को जारी हो सकता है।
UPSC Prelims Result 2025
UPSC Prelims Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से 25 मई 2025 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सिविल सर्विस एग्जामिनेशन (सीएसई) और इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज (आईएफएस) संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन किया था। प्रीलिम्स एग्जाम देने वाले 10 लाख अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। ऐसे में खबर मिल रही है कि यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 गुरूवार (12जून 2025) को जारी हो सकता है। हालांकि, आयोग की तरफ से ऑफिशियल डेट एवं समय को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।
यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर upsc.gov.in एवं upsconline.nic.in पर पीडीएफ फॉर्मेट पर नतीजे घोषित किये जाएंगे। वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर अभ्यर्थी अपना रोल नंबर चेक कर सकेंगे। यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम रिजल्ट 2025 के साथ ही टॉपर्स लिस्ट (ऑल इंडिया रैंक/एआईआर) भी जारी कर दिया जाएगा। जो अभ्यर्थी कैटेगरी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए निर्धारित कटऑफ हासिल कर लेंगे। वह ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। यूपीएससी मेंस एग्जाम 28 अगस्त 2025 को आयोजित किया जाएगा।
यूपीएससी की ओर से इतने पदों पर होनी है नियुक्तियां?
यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) भर्ती के माध्यम से आईएएस के कुल 979 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। वहीं भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 150 पदों पर भर्ती की जानी हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 22 जनवरी से 21 फरवरी 2025 तक आवेदन किये गये थे।
यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें
यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in एवं upsconline.nic.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर अभ्यर्थियों को व्हाट्स न्यू सेक्शन में रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ पर क्लिक करना होगा।
क्लिक करते ही स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल ओपन हो जायेगी। जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर अपना अपना रोल नंबर चेक कर सकेंगे।


