War 2 Cameo: वॉर 2 में होगा बॉलीवुड की इन दो हसीनाओं का कैमियो, नाम सुन होंगे शॉक्ड

War 2 Movie Cameo: वॉर 2 के कैमियो पर अपडेट आया है, आइए जानते हैं कि वॉर 2 में किसका कैमियो (War 2 Cameo) होने वाला है।

Shivani Tiwari
Published on: 23 July 2025 7:30 AM IST (Updated on: 23 July 2025 7:30 AM IST)
War 2 Movie Cameo
X

War 2 Movie Cameo ( Photo- Social Media)

War 2 Movie Cameo: फिल्म वॉर 2 जबरदस्त सुर्खियों में है, दर्शक बड़ी ही बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहें हैं। दर्शकों ने तो फिल्म के लिए उल्टी गिनती गिनना भी शुरू कर दिया है। वहीं मेकर्स ने हाल ही में वॉर 2 के ट्रेलर रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी भी दे दी है, जी हां! वॉर 2 मूवी का ट्रेलर 25 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसी बीच अब वॉर 2 मूवी से जुड़ी एक दिलचस्प खबर सामने आ रही है, जिसे सुन फैंस और दर्शकों के चेहरे खिल उठेंगे, दरअसल वॉर 2 के कैमियो पर अपडेट आया है, आइए जानते हैं कि वॉर 2 में किसका कैमियो (War 2 Cameo) होने वाला है।

वॉर 2 में किसका होगा कैमियो (War 2 Movie Cameo)

वॉर 2 मूवी के कैमियो से जुड़ी कई तरह की अपडेट सामने आ चुकी है, कुछ समय पहले तक खबरें आ रहीं थीं कि वॉर 2 मूवी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का कैमियो होने वाला है, शाहरुख खान ही नहीं, बल्कि वरुण धवन के भी कैमियो होने की खबरें सामने आईं थीं, लेकिन अब बॉलीवुड की दो खूबसूरत हसीनाओं के कैमियो की बात सामने आ रहीं हैं, जी हां! वॉर 2 मूवी को लेकर आई ताज़ा अपडेट के मुताबिक आलिया भट्ट और शरवरी वाघ का कैमियो वॉर 2 में हो सकता है, हालांकि अब तक मेकर्स द्वारा ऑफिशियल तौर पर जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि यशराज स्पाई यूनिवर्स की अगली दो फीमेल लीड (आलिया भट्ट-शरवरी वाघ) का वॉर 2 में कैमियो हो सकता है।

वॉर 2 का ट्रेलर कब होगा रिलीज (War 2 Trailer Release Date)

वॉर 2 मूवी से जुड़ी आए दिन कुछ न कुछ इंट्रेस्टिंग अपडेट आ रही है, अब मेकर्स ने ट्रेलर पर भी अपडेट दे दिया है। वॉर 2 मूवी का ट्रेलर 25 जुलाई को रिलीज होगा। ट्रेलर करीब 3 मिनट का होगा, जिसमें धमाकेदार एक्शन, थ्रिल और रोमांस देखने को मिलने वाला है। ट्रेलर जारी करने के बाद मेकर्स वॉर 2 के गाने जारी करेंगे।

कब रिलीज होगी वॉर 2 (War 2 Movie Release Date)

यशराज फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनीं फिल्म वॉर 2 में ऋतिक रोशन, जूनियर NTR और कियारा आडवाणी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी ऑन स्क्रीन अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से आग लगाने वाले हैं। वहीं ऋतिक रोशन और जूनियर NTR एक-दूसरे के आमने सामने होंगे, दोनों के बीच जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस फिल्माया गया है, जिसे देख दर्शक थिएटरों में जमकर सीटियां मारने वाले हैं। बताते चलें कि इस मच अवेटेड फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है, जो 14 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार है। वॉर 2 का सामना बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की कुली फिल्म से होने वाला है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story