Amitabh Bachchan News: लालबाग के राजा को अमिताभ बच्चन ने दान किए लाखों रुपए, गुस्साए फैंस

Amitabh Bachchan Donation: अमिताभ बच्चन ने कुछ ऐसा काम किया है, जिसकी वजह से कुछ फैंस उनकी तारीफ कर रहें हैं तो कुछ लोग उन पर गुस्सा भी जाहिर कर रहें हैं|

Shivani Tiwari
Published on: 5 Sept 2025 11:34 AM IST
Amitabh Bachchan News: लालबाग के राजा को अमिताभ बच्चन ने दान किए लाखों रुपए, गुस्साए फैंस
X

Amitabh Bachchan Donation: हिंदी सिनेमा की दुनिया में पिछले कई दशकों से राज कर रहें अमिताभ बच्चन अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। अमिताभ बच्चन 82 साल के हो चुके हैं, लेकिन अभी तक वह फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं, फिलहाल इस समय अमिताभ बच्चन "कौन बनेगा करोड़पति" होस्ट कर रहें है, साथ ही अपनी आने वाली फिल्मों पर भी काम कर रहें हैं। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने कुछ ऐसा काम किया है, जिसकी वजह से कुछ फैंस उनकी तारीफ कर रहें हैं तो कुछ लोग उन पर गुस्सा भी जाहिर कर रहें हैं, आइए बताते हैं क्यों।

अमिताभ बच्चन ने लालबाग के राजा को दान किए 11 लाख

अमिताभ बच्चन अक्सर ही दान पुण्य का काम करते रहते हैं, वहीं अब गणेशोत्सव के मौके पर भी अमिताभ बच्चन ने हाथ खोलकर दान किया है। जी हां! मुंबई के सबसे फेमस गणपति पंडाल लालबागचा राजा में इन दिनों सेलेब्स की भीड़ देखने को मिल रही है, हर दिन कोई जाना माना अभिनेता और बिजनेसमैन गणपति बप्पा का दर्शक करने पहुंच रहा है, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट से धड़ल्ले से वायरल होते हैं, वहीं अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने लालबाग के राजा को 11 लाख रुपए दान किए हैं, जी हां! अमिताभ बच्चन ने बाहें खोलकर गणपति बप्पा के लिए दान किया है।

अमिताभ बच्चन द्वारा लालबाग के राजा को दान किए गए 11 लाख रुपए के चेक का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, वीडियो में आप देख सकते हैं कि लालबागचा राजा के सचिव सुधीर साल्वी भगवान गणेश की भव्य मूर्ति के पास 11 लाख रुपए का चेक पकड़े हुए हैं। जहां अमिताभ बच्चन के फैंस उनके इस काम की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग अमिताभ बच्चन पर गुस्सा जताते नजर आ रहें हैं, क्योंकि उनका कहना है कि इससे अच्छा पंजाब की मदद कर देते।

एक यूजर ने अमिताभ बच्चन के दान पर रिएक्शन देते हुए लिखा, "इस पैसे को वहां दान करो, जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है, इतनी ज्यादा बाढ़ आई है , वहां इसकी ज्यादा जरूरत थी।" दूसरे ने लिखा, "पंजाब की मदद के लिए भी दे देते।" तीसरे ने लिखा, "पंजाब, हिमांचल और उत्तराखंड के लिए दान करो, मंदिरों में पैसों की कमी नहीं है।" इसी तरह लगभग सभी यूजर्स का कहना है कि अमिताभ बच्चन को पंजाब को डोनेट करना चाहिए था, वहां इन पैसों की ज्यादा जरूरत है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story