TRENDING TAGS :
Abhishek Bajaj ने Awez Darbar संग मिलकर Bigg Boss की खोली पोल, देखिए क्या कहा
Abhishek Bajaj-Awez Darbar: बिग बॉस के घर से बाहर आते ही अभिषेक बजाज ने आवेज दरबार संग मिलकर बिग बॉस के मेकर्स की पोल खोल दी है, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
Abhishek Bajaj-Awez Darbar: सलमान खान द्वारा होस्ट किया जा रहा टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 19 अपने अंतिम चरण में है, ये शो 16 खिलाड़ियों के साथ शुरू हुआ था और दो कंटेस्टेंट्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी, यानी कि 18 टोटल 18 कंटेस्टेंट्स थे और अब घर में सिर्फ 9 खिलाड़ी बचे रह गए हैं, अब देखना होगा कि इनमें से कौन कौन टॉप 5 में पहुंचता है। इन सबके बीच घर से बाहर हुए 3 खिलाड़ियों ने बिग बॉस के मेकर्स की पोल खोल दी है, आइए बताते है उन्होंने क्या कहा।
बिग बॉस से एविक्ट हुए खिलाड़ियों ने खोली पोल
इस बार का बिग बॉस किसी के समझ में नहीं आ रहा है, जी हां! जिन्हें दर्शक बिग बॉस के फिनाले में देखना चाह रहे थे, उन्हें मेकर्स पहले ही निकाल चुके हैं, अब तो दर्शक भी मान चुके हैं कि बिग बॉस अपने हिसाब से गेम चला रहें हैं, वोटिंग का कुछ महत्व ही नहीं है, इतना ही नहीं दर्शकों ने तो यह भी कह दिया है कि बिग बॉस घर में मौजूद कुछ सदस्यों की फेवर कर रहें हैं और वे खिलाड़ी जितनी भी बार नॉमिनेट हो रहें हैं, उस बार एविक्शन ही कैंसिल हो जा रहा है, अब ऐसा की कुछ शॉकिंग खुलासा अभिषेक बजाज, आवेज दरबार और नगमा मिराजकर ने भी किया है।
दरअसल अभिषेक बजाज इंस्टाग्राम पर लाइव बातचीत कर रहे थे, उनके साथ आवेज दरबार और नगमा मिराजकर भी जुड़े, इसके बाद तीनों ने जो खुलासा किया, उसे सुन आप हैरान हो जाएंगे। अभिषेक बजाज बात करते हुए कहते हैं - पर ये बात है तीन लोग जाकर वापस आए हैं, अभिषेक बजाज की हां में हां मिलाते हुए आवेज दरबार ने कहा - एक्जैक्टली, और हमें एक भी मौका नहीं मिला। कुनिका मैम, फरहाना और नेहल। कुनिका मैम के साथ तो तीन बार हुआ, पहली बार उन्हें कवच देकर बचाया गया था। और फिर दो बार एविक्शन ही नहीं हुआ था। अभिषेक भी कहते है हां! हमारे टाइम में डबल एविक्शन हुआ था। ठीक है कोई बात नहीं। अभिषेक बजाज, आवेज दरबार और नगमा मिराजकर ने साफ साफ कहा कि बिग बॉस ने हर बार कुनिका सदानंद को फेवर करते हुए उन्हें एविक्शन से बचाया है।


