Bhojpuri Chhath Song Lyrics: सुनें पवन सिंह और सोनू निगम का बेहद प्यारा छठ गीत

Bhojpuri Chhath Song Lyrics: छठ पर्व गीतों के बिना अधूरा लगता है, तो आइए हम आपको भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह और सोनू निगम के एक ट्रेंड कर रहे छठ गीत के बारे में बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 26 Oct 2025 3:36 PM IST (Updated on: 26 Oct 2025 3:39 PM IST)
Bhojpuri Chhath Song Lyrics
X

Bhojpuri Chhath Song Lyrics

Bhojpuri Chhath Song Lyrics: चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का आज दूसरा दिन है, जिसे खरना के नाम से जाना जाता है। खरना के साथ छठ पूजा के 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रारंभ होता है, इस दिन गुड़ की खीर, आटे की रोटी और मौसमी फलों का महाप्रसाद बनाया जाता है और छठी मइया को भोग लगाया जाता है। छठ महापर्व के शुरू होते ही सोशल मीडिया पर छठ गीत भी वायरल होने लगें हैं, क्योंकि छठ पर्व गीतों के बिना अधूरा लगता है, आइए हम आपको भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह और सोनू निगम के एक ट्रेंड कर रहे छठ गीत के बारे में बताते हैं।

पवन सिंह और सोनू निगम का छठ गीत

भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह भोजपुरी जगत के बेहतरीन गायक माने जाते हैं और वहीं सोनू निगम बॉलीवुड जगत के सबसे बेहतरीन गायक में से एक हैं, ये दोनों ही कलाकार ने एक छठ गीत साथ में गाया है, जो कि तेजी से वायरल हो रहा है, जी हां! सोनू निगम और पवन सिंह के छठ गीत का टाइटल चला भऊजी हाली हाली है।


चला भऊजी हाली हाली छठ गीत साल 2024 में रिलीज हुआ था, जिस पर अब तक 3 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं। इस गाने को सोनू निगम और पवन सिंह के साथ ही खुशबू जैन ने गाया है, जबकि वीडियो को पवन सिंह, सोनू निगम और अभिनेत्री हर्षिका पूनच्चा पर फिल्माया गया है।

चला भऊजी हाली हाली छठ गीत लिरिक्स

यहां देखें पवन सिंह, सोनी निगम और खुशबू जैन के मशहूर छठ गीत का लिरिक्स -

सभे बरत करता

ये धनी तुहु करा

मार जनी मन अशो

भऊजी कोशी भरा

रुका देवरु दौरा सरियाली

की चला भऊजी हाली हाली

सूरज देखायिहे लाली

की चला धनी हाली हाली

सूरज देखायीहे लाली

पहनीलाह पियारिया

बांध ला पगड़िया

दौरा सजल बा करा

चल के तैयैरिया

उखिया तू लेला हाथे

तुहु चला साथे साथे

पिवई के भीड़ नात

भाड़ा जाई छटी घाट

ठिक रहुआ कहतानी

हाई धारी ना लोटा के पानी

दीयरी ना बुते घिव्वा डाली

की चला भऊजी हाली हाली

सूरज देखायिहे लाली

की चला धनी हाली हाली

सूरज देखायीहे लाली

लेहिला अरग हाथे

लावा धेयनवा

पाके दर्शन परशन होई मनवा

छठ के बरतिया

भईल सफल हो

हर साल परब करब

ये सुरूज मल हो

धन हम भयनी जी

पूजा राउर कईनी जी

हाथवा में लेके आरती के थाली

की चला भऊजी हाली हाली

सूरज देखायिहे लाली

की चला धनी हाली हाली

सूरज देखायीहे लाली।।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story