Bhool Chuk Maaf की रिलीज डेट बदली, सिनेमाघरों में नहीं इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी इस दिन रिलीज

Bhool Chuk Maaf New Release Date: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ को लेकर मेकर्स ने लिया अहम फैसला फिल्म अब सिनेमाघरों में नहीं होगी रिलीज

Shikha Tiwari
Published on: 8 May 2025 11:26 AM IST
Bhool Chuk Maaf New Release Date
X

Bhool Chuk Maaf Release Date Postponed (Image Credit-Social Media)

Bhool Chuk Maaf Release Date Change: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ 9 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। जिसके लिए निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। लेकिन अब जाकर देश मे चल रहे हालात को देखते हुए मैडॉक फिल्म ने एक अहम फैसला लिया है। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म Bhool Chuk Maaf की रिलीज डेट को बदल दिया गया है। तो वहीं फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं रिलीज किया जाएगा।

भूल चूक माफ की रिलीज डेट बदली (Bhool Chuk Maaf New Release Date)-

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने 29 अप्रैल 2025 को फिल्म को पास कर दिया। जांच समिति (EC) ने एक भी कट की मांग नहीं की, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार Bhool Chuk Maaf में ईसी ने एक भी शॉट या शब्द को हटाने संशोधित करने या बदलन की आवश्यकता महसूस नहीं की। इसे एक U/A 13+ प्रमाणपत्र दिया गया था। सेंसर प्रमाणपत्र पर उल्लिखित फिल्म की लंबाई 121 मिनट है। दूसरे शब्दों में,Bhool Chuk Maaf का रन टाइम 2 घंटे और 1 मिनट बताया जा रहा है।

तो वहीं पहले Bhool Chuk Maaf सिनेमाघरों में सनी देओल की फिल्म जाट के साथ 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन किसी कारणवश फिल्म की रिलीज डेट बदलकर 9 मई 2025 कर दिया गया था। तो वहीं अब जाकर फिल्म के रिलीज के एक दिन पहले मैडॉक फिल्म ने एक अहम जानकारी शेयर की है। मैडॉक फिल्म ने देश में इस समय जो हालात चल रहा है उसे मदेनजर रखते हुए Bhool Chuk Maaf की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया है। फिल्म 16 मई 2025 को रिलीज होगी। बता दे कि 16 मई 2025 को ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म Prime Video पर रिलीज होगी।


1 / 3
Your Score0/ 3
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story