TRENDING TAGS :
Bigg Boss 19 से Abhishek Bajaj हुए बाहर, Ashnoor Kaur ने बंद किया खाना-पीना
Bigg Boss 19 Ashnoor Kaur: बिग बॉस 19 के घर से अभिषेक बजाज बाहर हो गए हैं, उनके बाहर होने की वजह से अशनूर कौर रोए जा रहीं हैं, उन्होंने खाना भी छोड़ दिया है।
Bigg Boss 19 Ashnoor Kaur
Bigg Boss 19 Ashnoor Kaur: बिग बॉस 19 के वीकेंड के वॉर की शूटिंग हो चुकी है, और अब यह जानकारी भी मिल गई है कि बिग बॉस 19 के घर में इस वीकेंड के वॉर पर क्या कुछ धमाका होगा, जी हां! फरहाना भट्ट की सलमान खान तगड़ी क्लास लेंगे, साथ ही गौरव खन्ना और प्रणीत मोरे की तारीफ करेंगे। इसी के साथ ही बिग बॉस के घर से दो खिलाड़ियों को अपना बोरिया बिस्तर बांधकर बाहर जाना पड़ेगा, क्योंकि इस हफ्ते डबल एविक्शन होगा, जी हां! नीलम गिरी और अभिषेक बजाज का बिग बॉस 19 का सफर खत्म हो गया है, वहीं अभिषेक बजाज के घर से बाहर जाने की वजह से अशनूर कौर बुरी तरह टूट गई हैं।
अभिषेक बजाज के बाहर जाने से अशनूर कौर के नहीं थम रहें आंसू
बिग बॉस 19 के घर से अभिषेक बजाज का सफर खत्म हो गया है, पहले कम वोटों के कारण नीलम गिरी बाहर हुईं, उसके बाद सलमान खान ने प्रणीत मोरे को स्पेशल पॉवर दी और कहा कि वे अशनूर कौर और अभिषेक बजाज में किसे एविक्ट होने से बचाना चाहते हैं, ऐसे में प्रणीत मोरे अशनूर कौर का नाम लेते हैं, जिस वजह से अशनूर कौर बच जाती हैं, और अभिषेक बजाज एविक्ट हो जाते हैं। अभिषेक बजाज के एविक्ट होने की वजह से अशनूर कौर बुरी तरह टूट गईं हैं।
अभिषेक बजाज और अशनूर कौर के बीच बिग बॉस के घर में एक खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही थी, दोनों को अक्सर ही एक-दूसरे के साथ बैठे देखा जाता था, यहां तक कि कुछ समय के लिए यह भी बातें होने लगीं कि कहीं अभिषेक और अशनूर को प्यार तो नहीं हो गया है, हालांकि दोनों यही कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में अब जब अभिषेक बजाज घर से बाहर हो गए हैं तो अशनूर कौर बुरी तरह टूट गईं हैं, क्योंकि घर में अभिषेक बजाज ही थे, जिसके साथ वे कंफर्टेबल महसूस करती थीं, लेकिन अभिषेक बजाज अब बाहर हो गए हैं, अभिषेक के एविक्ट होने की वजह से अशनूर कौर का बुरा हाल हो गया है, खबर है कि उनके आंसू ही नहीं रुक रहें हैं, उन्होंने खाना पीना भी छोड़ दिया है। वहीं अब सोशल मीडिया पर भी दर्शक मेकर्स पर नाराजगी जाहिर कर रहें हैं, क्योंकि अभिषेक बजाज अच्छा खेल रहे थे, लेकिन मेकर्स ने प्लानिंग के जरिए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।


