Bigg Boss 19 Contestants Fees: बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स मेकर्स से कितनी वसूल रहें रकम, जानिए यहां

Bigg Boss 19 Contestants Fees:बिग बॉस 19 का हिस्सा बनें खिलाड़ी ने मेकर्स से कितनी मोटी रकम वसूली है

Shivani Tiwari
Published on: 2 Sept 2025 1:14 PM IST
Bigg Boss 19 Contestants Fees
X

Bigg Boss 19 Contestants Fees (Photo- Social Media)

Bigg Boss 19 Contestants Fees: सलमान खान द्वारा होस्ट किया जा रहा है कलर्स चैनल का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 19 अगस्त महीने की 24 तारीख से शुरू हो गया है, बिग बॉस 19 की जबरदस्त TRP (Bigg Boss 19 TRP) आ रही है, जी हां! इस सीजन के कंटेस्टेंट्स ने पहले ही दिन से घर में बवाल मचाना शुरू कर दिया है। बिग बॉस शुरू होते ही सोशल मीडिया पर इसका हिस्सा बनें सेलेब्स की भी चर्चाएं होने लगीं हैं, वहीं अब इसी बीच यह भी जानकारी सामने आ चुकी है कि बिग बॉस 19 का हिस्सा बनें खिलाड़ी ने मेकर्स से कितनी मोटी रकम वसूली है, आइए जानते हैं।

बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट्स फीस

बिग बॉस 19 में एक से एक मजबूत खिलाड़ी नजर आ रहें है, इस सीजन को मिल रहे रिव्यू के मुताबिक यह सीजन बहुत जी जबरदस्त है, सब एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं। बता दें कि इस सीजन का हिस्सा गौरव खन्ना, अशनूर कौर, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, बसीर अली, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, जीशान कादरी, कुनिका सदानंद, फरहाना भट्ट, अभिषेक बजाज, नेहल चुडासमा, नतालिया जानोसजेक और प्रणीत मोरे बनें हुए हैं। इन खिलाड़ियों ने बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए तगड़ी फीस वसूली है।

गौरव खन्ना

अभिनेता गौरव खन्ना ने बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए मोटी रकम वसूली है, उन्हें लेकर पहले ही खबरें आ गईं थीं कि इस बार गौरव खन्ना ही सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, और ये बात सच भी हुई। गौरव खन्ना की बिग बॉस की एक हफ्ते की फीस करीब 10-12 लाख रुपए है।

अशनूर कौर

अशनूर कौर भी टीवी की दुनिया की जानी मानी अभिनेत्री हैं, उन्होंने भी बिग बॉस के लिए तगड़ा पैसा चार्ज किया है। अशनूर कौर के एक हफ्ते के लिए 4-8 लाख रुपए चार्ज कर रहीं हैं।

आवेज दरबार-नगमा मिराजकर

कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आवेज दरबार की फीस सुन दिमाग घूम जाएगा, आवेज एक हफ्ते का 5-8 लाख रुपए चार्ज कर रहें हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नगमा मिराजकर ने भी इतनी ही रकम चार्ज की है।

अमाल मलिक

सिंगर अमाल मलिक थोड़े पीछे रह गए हैं, हालांकि बिग बॉस के घर में उनके गेम की काफी सराहना हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमाल मलिक को बिग बॉस 19 के लिए हर हफ्ते 2-6 लाख रुपए का चेक दिया जा रहा है।

तान्या मित्तल और बसीर अली

तान्या मित्तल ने भी बिग बॉस मेकर्स से काफी पैसे ऐंठ रहीं है, रिपोर्ट के अनुसार उन्हें हर हफ्ते 3-6 लाख रुपए दिए जा रहें हैं। वहीं बसीर अली को भी एक हफ्ते के लिए तान्या मित्तल के बराबर ही फीस दी जा रही है, यानी कि 3 से 6 लाख के बीच।

मृदुल तिवारी

मृदुल तिवारी ने भी मोटी फीस ली है, उन्हें हर हफ्ते 4 से 6 लाख रुपए दिए जा रहें हैं।

नीलम गिरी और जीशान कादरी

भोजपुरी अभिनेत्री नीलम गिरी भी मेकर्स से मोटी रकम ले रही हैं, उनकी एक हफ्ते की फीस 2 से 4 लाख रुपए है। वहीं जीशान कादरी की बात करें तो उन्हें एक हफ्ते के लिए 2 से 5 लाख तक का चेक दिया जा रहा है।

कुनिका सदानंद और फरहाना भट्ट

कुनिका सदानंद की एक हफ्ते की फीस करीब 2 से 4 लाख के बीच में है, जबकि फरहाना भट्ट की एक हफ्ते की फीस 1 से 3 लाख रुपए तक है।

अभिषेक बजाज और नेहल चुडासमा

अभिषेक बजाज ने बिग बॉस के मेकर्स से एक हफ्ते के लिए 2 से 4 लाख रुपए चार्ज किए हैं, वहीं पहले ही दिन से बिग बॉस के घर में छाईं नेहल चुडासमा ने भी एक हफ्ते के लिए बिग बॉस के मेकर्स ने 2-4 लाख रुपए फीस ले रहीं हैं।

नतालिया जानोसजेक और प्रणीत मोरे

नतालिया जानोसजेक को एक हफ्ते के लिए 3-7 लाख रुपए फीस दी जा रही है, जबकि स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे को 2-3 लाख पर हफ्ते मिल रहें हैं।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story