Coolie Advance Booking: कब शुरू होगी कूली मूवी की एडवांस बुकिंग, पहले दिन करेगी कितना कलेक्शन जानिए

Coolie Advance Booking Start Date: रजनीकांत की फिल्म कूली की एडवांस बुकिंग किस दिन शुरू होगी, जानिए पहले दिन कितना कर सकती है कलेक्शन

Shikha Tiwari
Published on: 7 Aug 2025 10:26 AM IST (Updated on: 7 Aug 2025 10:35 AM IST)
Coolie Advance Booking Collection
X

Coolie Advance Booking Start Date (Image Credit- Social Media)

Coolie Advance Booking: रजनीकांत स्टारर फिल्म कूली जिसमें उनके अलावा आमिर खान, नागार्जुन, श्रुति हसन के अलावा कई अन्य कलाकार लीड रोल में हैं। तो वहीं कूली का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। जो शायद वॉर 2 की अपेक्षा में दर्शकों को कम पसंद आया है। उनको Coolie के ट्रेलर से जितनी उम्मीदे थी। वो उस उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई है। तो वहीं अब दर्शकों Coolie Movie के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। कूली मूवी सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2025 को रिलीज होगी। उससे पहले Coolie Movie की एडवांस बुकिंग शुरू की जाएगी। जोकि विदेशों में शुरू हो चुकी है।

कूली मूवी एडवांस बुकिंग कब शुरू होगी (Coolie Advance Booking Start Date)-

इंडस्ट्री टैकर सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, कूली ने विदेशों में पहले ही 2 मिलियन डॉलर की अग्रिम टिकट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। जिसमें अकेले उत्तरी अमेरिका से 1.25 मिलियन डॉलर की बिक्री शामिल है। कूली ने बाकी खाड़ी देशों के साथ-साथ मलेशिया, सिंगापुर और यूके में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। जहाँ 20,000 से ज्यादा टिकट पहले ही बिक चुके हैं।

लोकेश कनगराज की अबतक की सबसे बड़ी फिल्म के रूप में कूली मूवी को देखा जा रहा है। इसमें रजनीकांत एक पुरानी सामूहिक भूमिका में हैं, जिसने वैश्विक तमिल प्रवासी और विदेशों में सामान्य दक्षिण भारतीय दर्शकों के साथ तालमेल बिठाया है। इस बीच, वॉर 2 भी अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में स्वस्थ संकेत दिखा रही है, लेकिन तुलनात्मक रूप से गति धीमि है।

Coolie Movie के यदि बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग कब शुरू होगी इसके बारे में बात करें तो अभी तक तो ऑफिशियल तौर पर इसके बारे में किसी प्रकार का अनॉउंसमेंट नहीं किया गया है। लेकिन रिपोर्ट कि माने तो कूली मूवी की एडवांस बुकिंग बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से 4-5 पहले शुरू हो जाएगी। कूली मूवी में श्रुति हासन के अलावा रचिता राम, रेबा मोनिका जॉन और पूजा हेगड़े भी शामिल हैं। जिन्होंने एक विशेष गीत में प्रस्तुति दी है। सन पिक्चर्स ने इसे बड़े पैमाने पर निर्मित किया है और अनिरुद्ध रविचंदर ने संगीत दिया है।

कूली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Coolie Box Office Collection Day 1)-

हमें उम्मीद है कि वॉर 2 से टकराव की वजह से कूली मूवी हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 5-6 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन पहले दिन कर पाएगी। यदि प्रतिक्रिया अच्छी रही तो फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story