Deepika Padukone ने किया कारनामा, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 में मिलेगा सम्मान, जानिए क्या होता है ये

Hollywood Walk of Fame Class of 2026: दीपिका पादुकोण ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि सिर्फ फैंस को ही नहीं, बल्कि पूरे भारत को उन पर गर्व हो रहा है|

Shivani Tiwari
Published on: 3 July 2025 10:56 AM IST
Hollywood Walk of Fame Class of 2026
X

Hollywood Walk of Fame Class of 2026

Deepika Padukone Hollywood Walk of Fame Class of 2026: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रहीं हैं, फैंस उनकी फिल्मों में वापसी का इंतजार कर रहें हैं, हालांकि कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है, जिसमें वे अल्लू अर्जुन संग काम कर रहीं हैं। जी हां! दीपिका पादुकोण ने अपनी अगली फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन और निर्देशक Atlee Kumar संग हाथ मिलाया है। वहीं इसी बीच दीपिका पादुकोण ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि सिर्फ फैंस को ही नहीं, बल्कि पूरे भारत को उन पर गर्व हो रहा है, आइए बताते हैं दीपिका पादुकोण ने ऐसा क्या कर दिखाया है।

दीपिका पादुकोण का नाम हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 में शामिल

दीपिका पादुकोण सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड तक उनका डंका बजता है, जी हां! उन्होंने ग्लोबल लेवल तक अपनी पहचान बना ली है, वहीं अब उन्होंने कुछ ऐसा काम किया है, जो अब तक कोई भी भारतीय एक्टर नहीं कर पाया था। दरअसल दीपिका पादुकोण हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में शामिल होने वालीं पहली भारतीय एक्ट्रेस बन गई हैं। बता दें कि जहां कई ग्लोबल सितारों को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में शामिल किया गया है, वहीं दीपिका पादुकोण को भी इसमें जगह दी गई है। बताते चलें कि दीपिका पादुकोण के साथ ही एमिली ब्लंट, टिमोथी चालमेट, रामी मालेक, रैचेल मैकऐडम्स, स्टैनली टुच्ची, डेमी मूर जैसे बड़े-बड़े ग्लोबल सितारों के नाम भी शामिल हैं। वॉक ऑफ फेम चयन समिति के अध्यक्ष पीटर रोथ ने वॉक ऑफ फेम 2026 लिस्ट की आंखों अनाउंसमेंट करते हुए कहा, "हम 35 चुने गए नामों की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं, जिन्हें क्लास ऑफ 2026 के हिस्से के रूप में वॉक ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा।"


क्या होता है हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम

आपको हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम के बारे में बताए तो दरअसल यह कैलिफोर्निया की मशहूर टूरिस्ट लोकेशन है, 15 ब्लॉक की इस जगह में अभी तक 2500 से ज्यादा स्टार्स के नाम लगाए जा चुके हैं, जिसमें एक्टर्स, सिगंर्स, डायरेक्टर्स, फिल्ममेकर्स के नाम शामिल हैं, इस फेमस टूरिस्ट अट्रैक्शन पर हर साल लाखों की संख्या में लोग घूमने आते हैं, अब इसमें दीपिका का नाम भी शामिल हो गया है। हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम लिस्ट हर साल उन्हें सम्मानित करने के लिए जारी होती है, जो अपने फील्ड में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story