TRENDING TAGS :
Dharmendra: इतना बड़ा परिवार, फिर भी 89 साल के धर्मेंद्र अकेले काट रहें जिंदगी, जानिए क्यों
Dharmendra Lifestyle: हिंदी सिनेमा की दुनिया में अपना विशेष योगदान दे चुके अभिनेता धर्मेंद्र चर्चाओं से आ चुके हैं, चलिए उनकी जिंदगी के बारे में आपको कुछ दिलचस्प जानकारी देते हैं।
Dharmendra Last Video (Image Credit- Social Media)
Dharmendra Lifestyle: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र खबरों पर आ चुके हैं, बीते दिनों वे रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिसके बाद फैंस उनकी हेल्थ को लेकर परेशान हो गए थे, वहीं अब एक बार फिर धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर खबर आ रही है कि उनकी तबियत थोड़ी ज्यादा खराब हो गई गई है, जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, कुछ ही देर पहले यह खबर आई थी कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है, हालांकि, उनकी टीम ने बताया कि धर्मेंद्र अस्पताल में जरूर हैं, लेकिन उनकी सेहत में सुधार हो रहा है, जिससे फैंस राहत की सांस ले रहें हैं। चलिए ऐसे में हम आपको बताते हैं कि 89 साल के धर्मेंद्र के बारे में एक दिलचस्प बात बताते हैं।
धर्मेंद्र क्यों रहते हैं परिवार से दूर
धर्मेंद्र 89 साल के हो चुके हैं, लेकिन आज भी वे फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं, वे जल्द ही इक्कीस नामक फिल्म में नजर आएंगे। धर्मेंद्र फिल्मी दुनिया में अपनी ऐसी छाप छोड़ चुके हैं, जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है। अपने फिल्मी करियर को लेकर धर्मेंद्र ने जितनी सुर्खियां बटोरी है, वहीं उनकी निजी जिंदगी भी खूब चर्चाओं में रही है। इस बात से आप सभी वाकिफ होंगे कि धर्मेंद्र ने दो शादियां की थीं, उनकी पहली शादी 1954 में हुई थी, जब वह 19 साल के थे, धर्मेंद्र की पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। वहीं जब धर्मेंद्र 1970 में आई फिल्म "तू हसीन मैं जवां" में अभिनेत्री हेमा मालिनी संग काम कर रहे थे, उसी दौरान उनका दिल हेमा मालिनी को लिए भी धड़क उठा, बस फिर क्या था धर्मेंद्र ने तय कर लिया था कि वे हेमा मालिनी से शादी करेंगे।
धर्मेंद्र अभिनेत्री हेमा मालिनी के प्यार में इस कदर दीवाने हो चुके थे कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक देना चाहा, लेकिन जब प्रकाश कौर ने तलाक देने से इनकार कर दिया तो धर्मेंद्र ने अपना इस्लाम धर्म अपना लिया, और फिर हेमा मालिनी से शादी की। वहीं अब यदि आपको धर्मेंद्र के बच्चों के बारे में बताएं तो धर्मेंद्र के 6 बच्चे हैं, उनकी पहली पत्नी से चार बच्चे हुए, जिनके नाम - सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल। वहीं हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं, जिनके नाम ईशा देओल और अहाना देओल। धर्मेंद्र का इतना बड़ा परिवार है, लेकिन फिर भी वे परिवार से दूर अकेले रहते हैं।
धर्मेंद्र अपने इतने बड़े परिवार को छोड़ अकेले रहते हैं, जी हां! अब इसकी वजह आपको बताएं तो दरअसल वे लोनावला में अपने फार्महाउस में रहते हैं। धर्मेंद्र का लोनावला में स्थित फॉर्महाउस काफी बड़ा है, यह 100 एकड़ में फैला हुआ है। धर्मेंद्र इसी फॉर्महाउस में रहते हैं, बीच-बीच में वे मुंबई भी जाते रहते हैं, या फिर उनके बच्चे उनसे मिलने फॉर्महाउस जाया करते हैं। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने वीडियोज फॉर्महाउस से शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र का मन मुंबई में नहीं लगता, उन्हें मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी पसंद नहीं है। वे फॉर्महाउस में खेती करते हैं, अपने फॉर्महाउस में ऑर्गेनिक खेती कर धर्मेंद्र सुकून भरी जिंदगी जीते हैं। धर्मेंद्र ज़मीन से जुड़े रहना पसंद करते हैं, यही वजह है कि धर्मेंद्र इतना बड़ा परिवार होने के बाद भी सबसे दूर प्राकृतिक जीवन का आनंद लेना पसंद करते हैं।


