कौन हैं Dua Lipa, क्या सिगंल हैं वें, जिनके साथ बच्चे पैदा करना चाहते हैं बादशाह, नेटवर्थ उड़ा देगी होश

Dua Lipa Boyfriend: बादशाह ने सिंगर दुआ लीपा के बारे में ऐसा कुछ कह दिया है, कि नेटीजेंस हाथ धोकर उनके पीछे पड़ गए हैं। आइए आपको दुआ लीपा के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 8 Jun 2025 12:28 PM IST (Updated on: 8 Jun 2025 12:41 PM IST)
Dua Lipa Boyfriend
X

Dua Lipa Boyfriend

Dua Lipa Boyfriend: बॉलीवुड सिंगर व रैपर बादशाह द्वारा दिया गया एक बयान सुर्खियों में आ चुका है, बादशाह के इस बयान के बाद उनकी जमकर चर्चा हो रही है, इतना ही नहीं फैंस ही उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल बादशाह अपनी निजी जिंदगी की वजह से अधिकतर ही लाइमलाइट में बनें रहते हैं, उनका नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ जुड़ा था, और अब तारा सुतारिया संग उनके अफेयर की चर्चा हो रही है, इसी बीच बादशाह ने एल्बानियन सिंगर दुआ लीपा के बारे में ऐसा कुछ कह दिया है, कि नेटीजेंस हाथ धोकर उनके पीछे पड़ गए हैं। आइए आपको दुआ लीपा के बारे में विस्तार से बताते हैं।

कौन हैं दुआ लीपा (Who Is Dua Lipa)

बादशाह ने सोशल मीडिया पर दुआ लीपा के बारे में बयान देते हुए कहा कि वे उनके साथ बच्चे पैदा करना चाहते हैं, इस बयान की वजह से जब बादशाह ट्रोल हुए तो उन्होंने सफाई भी दी। अब दुआ लीपा के बारे में आपको बताएं तो दुआ लीपा एक इंग्लिश और अल्बानियाई पॉप सिंगर और सॉन्गराइटर हैं। वह अपने सिंगिंग से इंटरनेशनल सेंसेशन बन चुकी हैं, बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी दुआ लीपा के गानों के दीवाने हैं। दुआ लीपा पिछले साल इंडिया आईं हुईं थीं, क्योंकि मुंबई में उनका एक कॉन्सर्ट था, जिसमें उन्होंने जबरदस्त धूम मचाया था।


क्या सिंगल हैं दुआ लीपा (Dua Lipa Boyfriend)

दुआ लीपा जिनके बारे में बादशाह ने इतना बड़ा बयान दे दिया है, उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बताएं तो दुआ लीपा सिंगल नहीं हैं। जी हां! वे Callum Turner को डेट कर रहीं हैं। दुआ लीपा और कैलम टर्नर की सगाई भी हो चुकी है। कैलम टर्नर एक जाने माने अभिनेता हैं, एक्टिंग से पहले वे मॉडलिंग भी कर चुके हैं। दुआ लीपा जब इंडिया आईं हुईं थीं, उनके बॉयफ्रेंड कैलम भी उनके साथ इंडिया आए थे।


दुआ लीपा नेट वर्थ (Dua Lipa Net Worth)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुआ लीपा की कुल 1,116 करोड़ रुपए नेटवर्थ (Dua Lipa Net Worth In Rupees) हैं। वह केवल अपने गाने और म्यूजिक कॉन्सर्ट से ही कमाई नहीं करती, बल्कि दुआ ब्रांड पार्टनरशिप और सोशल मीडिया से भी मोटा पैसा छापती हैं। एक शो के लिए दुआ लीपा करीब 2 से 6 मिलियन डॉलर फीस लेती हैं।

1 / 3
Your Score0/ 3
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story