Ek Deewane ki Deewaniyat Day 3 Collection: थामा के आगे मुहँ के बल गिरी एक दीवाने की दीवानियत

Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 3: हर्षवर्धन राणे और सोनम बावजा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत ने बॉक्स ऑफिस पर कितना किया कलेक्शन जानिए

Shikha Tiwari
Published on: 24 Oct 2025 1:10 PM IST
Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 3
X

Ek Deewane ki Deewaniyat Collection Day 3 (Image Credit- Social Media)

Ek Deewane ki Deewaniyat Collection Day 3: हर्षवर्धन राणें और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत दीवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की सिनेमाघरों में टक्कर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा के साथ रिलीज हुई थी। इसके बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन किया है। हर्षवर्धन राणे और सोनम बावजा अभिनीत यह फिल्म टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है, जिससे साबित होता है कि फिल्म ने महानगरों से बाहर के दर्शकों को भी अपनी ओर आकर्षित किया है। चलिए जानते हैं फिल्म ने कुल कितना कलेक्शन किया है।

एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस डे 3 (Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 3)-

मिलाप जावेरी निर्देशित इस फिल्म ने अपने शुरूआती हफ्ते मेें लगातार अच्छी कमाई की है। हालाँकि बड़े महानगरों में हफ्ते के दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। जिससे साबित होता है कि फिल्म ने महानगरों से बाहर के दर्शकों को भी अपनी ओर आकर्षित किया है। लेकिन फिल्म की असली ताकत छोटे शहरों और कस्बों में है, जहाँ लोगों की बातों ने इस रोमांटिक ड्रामा को कमाल का मुकाम दिया है।

Ek Deewane ki Deewaniyat सिनेमाघरों में मंगलवार को रिलीज हुई थी। मंगलवार को फिल्म ने पहले दिन 10.10 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है। तो वहीं बुधवार को फिल्म ने 8.88 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। तो वहीं गुरूवार को फिल्म ने 7.10 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर फिल्म ने अबतक 26.08 करोड़ रूपए (Ek Deewane ki Deewaniyat Day 3 Collectoin) का कलेक्शन किया है।

रिपोर्ट कि माने तो यदि Ek Deewane ki Deewaniyat शनिवार और रविवार को बुधवार के आंकड़ों से मेल खाती है। तो फिल्म अपने छह दिनों के विस्तारित सप्ताहांत तक आसानी से 50 करोड़ रूपए का आकड़ा पार कर सकती है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story