Housefull 5 Day 2 Collection: हाउसफुल 5 ने दूसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई, छुट्टी का मिला पूरा फायदा

Housefull 5 Day 2 Box Office Collections: आइए बताते हैं कि हाउसफुल 5 दूसरे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन करने वाली है।

Shivani Tiwari
Published on: 7 Jun 2025 1:47 PM IST
Housefull 5 Day 2 Box Office Collections
X

Housefull 5 Day 2 Box Office Collections

Housefull 5 Day 2 Box Office Collections: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की मच अवेटेड फिल्म हाउसफुल 5 जून 6 से थिएटरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म को बहुत ही धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, दर्शकों के साथ ही क्रिटिक्स द्वारा भी फिल्म की खूब वाहवाही की जा रही है। हाउसफुल 5 मूवी कॉमेडी से भरपूर है, इस फिल्म ने पहले दिन बंपर कमाई की और अब रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे दिन का कलेक्शन पहले दिन से अधिक होने वाला है, जी हां! आइए बताते हैं कि हाउसफुल 5 दूसरे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन करने वाली है।

हाउसफुल 5 दूसरे दिन का कलेक्शन (Housefull 5 Day 2 Box Office Collections)

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनीं फिल्म हाउसफुल 5 ने दर्शकों को पेट पकड़कर पर हंसने पर मजबूर कर दिया है, थिएटर में जमकर सीटियां और तालियां बज रहीं हैं। हाउसफुल 5 एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ ही अभिषेक बच्चन, श्रेयस तलपड़े, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाकरी, चित्रांगदा सिंह, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, सोनम बाजवा, फरदीन खान, डिनो मोरिया, चंकी पांडे और जॉनी लीवर नजर आ रहें हैं।


हाउसफुल 5 मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की, जी हां! फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 24.35 करोड़ रुपए रहा, इस तरह ये फिल्म इस साल की ओपनिंग डे पर सबसे अधिक कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन चुकी है। अक्षय कुमार के करियर के लिए भी ये बड़ी उपलब्धि है, दरअसल हाउसफुल 5 उनकी इस साल की बिगेस्ट ओपनर फिल्म बन गई है। दूसरे दिन भी हाउसफुल 5 मूवी का जलवा बरकरार है, वीकेंड होने की वजह से फिल्म को पूरा फायदा मिलने वाला है। जिस तरह से फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच बना हुआ है उसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि दूसरे दिन हाउसफुल 5 लगभग 32 करोड़ से अधिक कमाई कर सकती है। यानी कि दूसरे दिन का कलेक्शन ओपनिंग डे के कलेक्शन से अधिक होने वाला है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story