TRENDING TAGS :
Jackie Shroff Video: जरीन खान के अंतिम दर्शन के समय जैकी श्रॉफ ने पैप्स संग की लड़ाई कहा- चल हट
Jackie Shroff Video On Zarine Khan Death: सुजैन खान की माँ जरीन खान के अंतिम दर्शन करने गए जैकी श्रॉफ को आया पैप्स पर गुस्सा वीडियो वायरल
Jackie Shroff Video On Zarine Khan Death (Image Credit- Social Media)
Jackie Shroff Video On Zarine Khan Last Ritual: सुजैन खान और जायद खान की माँ जरीन खान का आज देहांत हो गया है, जिसके बाद बॉलीवुड में शोक का माहौल हैं। उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे उनके घर पर पहुँचे हैं। तो वहीं जो सितारे उनकी अंतिम दर्शन को नहीं पहुंच पाए हैं उन्होंने उनके लिए शोक संदेह लिखा है। इन सबके बीच बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जैकी श्रॉफ जरीन खान के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर पहुँचे, जहाँ पर उन्होंने पैप्स पर गुस्सा करने लगे। जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।
जरीन खान के अंतिम दर्शन के समय पैप्स पर गुस्सा हुए जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff Angry On Paps Zarine Khan Last Ritual Video)-
जरीन खान जोकि खुद भी एक एक्ट्रेस थी और कई सारी फिल्मों में काम किया है। उनका पूरा परिवार बॉलीवुड से ताल्लुक रखता है। उनके दमाद ऋतिक रोशन थे। लेकिन उनकी बेटी सुजैन खान और ऋतिक रोशन का तलाक हो गया है। Zarine Khan संजय खान की पत्नी थी। इसके अलावा उनके बेटे जायद खान भी एक्टर हैं। तो वहीं फरदीन खान उनके रिश्तेदार हैं। इसके साथ ही फराह अली खान की भी माँ हैं। जैसे ही Zarine Khan के देहांत की खबरें आई, हर कोई Zarine Khan के घर पर उनके परिवार को धैर्य बंधाने के लिए पहुँचा। जिसमें बॉलीवुड के कई सारे सितारों के नाम शामिल हैं।
तो वहीं Jackie Shroff भी Zarine Khan के देहांत के बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर पहुँचे लेकिन जब वो बाहर निकले तो काफी गुस्से में थे। और वहाँ मौजूद पैंप्स पर अपना गुस्सा निकालने लगे। उन्होंने पैप्स से कहा- चलो पीछे हटो बहुत हो गया एक्टिंग उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।


